Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : गिफ्टी-निफ्टी भी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली रही। डाओ जोन्स एक महीने के हाई पर पहुंच गया लेकिन नैस्डैक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 9:41 AM
Market Cues : 24 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 654 करोड़ रुपए की बिकवाली की। जबकि इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 820 करोड़ रुपए की बिकवाली की
Stock Market : ग्लोबल बाजार से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है। गिफ्टी-निफ्टी भी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। गिफ्ट-निफ्टी 23,566.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 24 जून के वोलेटाइल सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल के कारोबारी सत्र में निफ्टी ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर और एफएमसीजी शेयरों के सपोर्ट से निफ्टी 23,500 से ऊपर टिका रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 77,341.08 पर और निफ्टी 36.75 अंक या 0.16 फीसकी बढ़कर 23,537.85 पर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
आज होगी 96000 करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम की नीलामी
सरकार आज 96 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडा आइडिया ने हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। सबसे ज्यादा रकम रिलायंस जिओ ने जमा की है।
हैप्पिएस्ट माइंड्स में आज ब्लॉक डील संभव
हैप्पिएस्ट माइंड्स (Happiest Minds)में कंपनी के फाउंडर अशोक सूटा 6 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इस सौदे के लिए 10 फीसदी डिस्काउंट पर 826 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय की गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आज स्टॉक में 775 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है।
2.5 साल बाद सरप्लस में करंट अकाउंट
इकोनॉमी के लिए एक और अच्छी खबर आई है। ढाई साल बाद करंट अकाउंट फिर सरप्लस में आ गया है। मार्च तिमाही में GDP का 0.6 फीसदी सरप्लस हुआ है। सर्विस एक्सपोर्ट में बूस्ट से फायदा मिला है।
एलाइड ब्लेंडर्स का IPO खुलेगा
लिकर बनाने वाली कंपनी ALLIED BLENDERS AND DISTILLERS का IPO आज खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 267 से 281 रुपए के बीच है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपए जुटाएगी। आईपीओ में एंकर निवेशकों ने करीब 450 करोड़ रुपए लगाए हैं।
गिफ्टी निफ्टी
फिलहाल 9.15 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 23,584.50 के स्तर पर दिख रहा है। पिछले कारोबारी दिन गिफ्ट निफ्टी 23,536.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, आज ये 22,555.50 के स्तर पर खुला था।
अमेरिकी बाजार
सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली रही। डाओ जोन्स एक महीने के हाई पर पहुंच गया लेकिन नैस्डैक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। निवेशकों ने एआई-लिंक्ड स्टॉक से बाहर निकलकर अपने पोर्टफोलियो में कुछ ओल्ड इकोनॉमी वाले स्टॉक जोड़े। कल डाओ जोन्स 260 अंक बढ़कर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक में 192 अंकों की कमजोरी देखने को मिली थी।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा। वहीं, निक्केई करीब 0.50 फीसदी तेजी के साथ 39,001.39 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 6.27 अंक यानी 0.35 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 83.35 अंक यानी 0.37 फीसदी की कमोजरी के साथ 22,732.05 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 62 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 18,099.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 0.47 फीसदी की तेजी दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट करीब 8 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 2,955.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
FII और DII आंकड़े
24 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 654 करोड़ रुपए की बिकवाली की। जबकि इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 820 करोड़ रुपए की बिकवाली की।