Get App

Nifty IT at record high: इन स्मॉलकैप IT स्टॉक्स पर आया टेक म्यूचुअल फंड्स का दिल, 1 साल में 40% तक दिया रिटर्न

Nifty IT : हालांकि वेतन में बढ़त और भू-राजनीतिक जोखिम जैसे निकट-अवधि के दबाव आईटी के मार्जिन को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन ग्लोबल कंपनियों की तरफ से आईटी इंफ्रा पर होने वाले खर्च में बढ़त के कारण इस सेक्टर की लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2024 पर 3:52 PM
Nifty IT at record high: इन स्मॉलकैप IT स्टॉक्स पर आया टेक म्यूचुअल फंड्स का दिल, 1 साल में 40% तक दिया रिटर्न
पिछले साल के दौरान आईटी सेक्टर का प्रदर्शन मजबूत ऑर्डर बुक और उम्मीद से बेहतर आय के कारण अच्छा रहा। इस दौरान इंफोसिस और टीसीएस जैसी बड़ा कंपनियों ने बड़े सौदे हासिल किए

IT sector smallcap stocks : भारत की बड़ी आईटी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला निफ्टी आईटी इंडेक्स 26 नवंबर को 44,085 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। पिछले एक साल में निफ्टी आईटी टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) में 40 फीसदी की ग्रोथ हुई है, जबकि निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स ने 24 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। इसके चलते आईटी और इससे जुड़ी कंपनियों में बड़े स्तर पर निवेश करने वाले सेक्टोरल म्यूचुअल फंडों ने भी अच्छा रिटर्न दिया है।पिछले वर्ष में इन फंडों ने औसतन 40 फीसदी रिटर्न दिया है।

मांग में कमी

2022 में निगेटिव रिटर्न देने के बाद, पिछले 15-18 महीनों में आईटी शेयरों में उछाल आया है। टाटा म्यूचुअल फंड की फंड मैनेजर मीता शेट्टी का कहना है कि 2022 में, आईटी सेक्टर को बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इससे ग्लोबल मार्केट पर दबाव बना। आईटी कंपनियों की मांग में कमी देखने को मिली। रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी चिंता और ग्लोबवल मंदी की आशंकाओं ने आईटी सेक्टर पर दबाव बनाया।

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद आईटी शेयरों में हाल ही में तेजी आई है। बाजार जानकारों का मानना ​​है कि इससे अमेरिकी कंपनियों के आईटी पर होने वाले खर्च में बढ़त होगी जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को फायदा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें