Get App

IT Stocks: आईटी शेयरों ने की वापसी, निफ्टी IT इंडेक्स 3% बढ़ा; कोफोर्ज, परसिस्टेंट सिस्टम्स और इंफोसिस चमके

IT Stocks: आईटी कंपनियों के शेयरों में आज 8 अप्रैल को जोरदार तेजी देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत उछल गया। इसका मुख्य कारण ग्लोबल स्तर पर जोखिम से बचने के ट्रेंड में कमी आना और ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेत रहे। सुबह 9:35 बजे, निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 10:31 AM
IT Stocks: आईटी शेयरों ने की वापसी, निफ्टी IT इंडेक्स 3% बढ़ा; कोफोर्ज,  परसिस्टेंट सिस्टम्स और इंफोसिस चमके
IT Stocks: मिड-कैप आईटी कंपनियों ने बड़ी यानी लार्जकैप कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया

IT Stocks: आईटी कंपनियों के शेयरों में आज 8 अप्रैल को जोरदार तेजी देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत उछल गया। इसका मुख्य कारण ग्लोबल स्तर पर जोखिम से बचने के ट्रेंड में कमी आना और ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेत रहे। सुबह 9:35 बजे, निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सबसे अधिक तेजी कोफोर्ज (Coforge), परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) और इंफोसिस (Infosys) जैसे शेयरों में देखने को मिली।

खास बात यह रही कि मिड-कैप आईटी कंपनियों ने बड़ी यानी लार्जकैप कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, बाद में इंडेक्स ने अपने शुरुआती लाभ का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।

आईटी शेयरों में यह तेजी अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों के अधिकता वाले नैस्डेक (Nasdaq) इंडेक्स के हरे निशान में बंद होने के बाद देखने को मिली। इससे पहले पिछले एक महीने में Nasdaq में 14 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिससे वह बियर मार्केट में प्रवेश कर चुका है।

इससे पहले के कारोबारी सत्र में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी, जब ग्लोबल स्तर पर जोखिम से बचने की भावना ने भारतीय शेयर बाजार को भी प्रभावित किया था। उस दिन कोफोर्ज और एमफैसिस जैसे मिड-कैप आईटी शेयरों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जबकि दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर 3.2 प्रतिशत टूटे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें