निफ्टी में बना ‘हायर बेस’ लेकिन बाजार है दायरे में, अभी के लिए उन शेयरों में रहें जहां है मजबूती

बाजार ऊपर टिक नहीं पा रहा है, ये सच है। लेकिन ये भी सच है कि बाजार ने गिरना बंद किया है। 29 अगस्त को 24,426 से अब तक 350 अंकों की रैली हुई है। अभी के लिए मान सकते हैं कि बाजार ने higher बेस बनाया है। और अगर आपने सही सेक्टर पकड़ा तो शानदार पैसा बना

अपडेटेड Sep 09, 2025 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक का सबसे मजबूत सपोर्ट- 53,500 पर है। निफ्टी बैंक में कोई भी रैली टिक नहीं रही है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार ऊपर टिक नहीं पा रहा है, ये सच है। लेकिन ये भी सच है कि बाजार ने गिरना बंद किया है। 29 अगस्त को 24,426 से अब तक 350 अंकों की रैली हुई है। अभी के लिए मान सकते हैं कि बाजार ने higher बेस बनाया है। और अगर आपने सही सेक्टर पकड़ा तो शानदार पैसा बना। निफ्टी ऑटो इस महीने 9% और 1 महीने में 15% चला है। लगातार CNBC-आवाज़ पर ऑटो शेयरों में लॉन्ग रहने की बात हुई है। निफ्टी इसलिए नहीं चल रहा क्योंकि 2 बड़े इंडेक्स नहीं चल रहे हैं। बैंक निफ्टी और निफ्टी IT दोनों अलग-अलग कारणों से नहीं चल रहे हैं। अगर निफ्टी का जुनून हटा दें तो बाजार शानदार है।

बाजार: अभी के संकेत


आज का सबसे बड़ा संकेत है इंफोसिस बायबैक का ऐलान। आज इंफोसिस में 3-4% का एक गैपअप मिलना चाहिए। IT में जरूरत से ज्यादा टैरिफ का डर बना हुआ है। सवाल ये है कि 4% गैपअप टिकेगा या बिकवाली आएगी। आज गिफ्ट निफ्टी इसलिए ऊपर है क्योंकि इंफोसिस में गैपअप होगा। FIIs की कैश में बिकवाली बरकरार, F&O में मामूली कवरिंग देखने को मिली। बाजार का ध्यान अब सरकार की तरफ से रिफॉर्म पर होगा। आज सुबह 2 अखबारों में कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए बड़ी खबर छपी है। कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी इकोनॉमी के लिए एक बड़ा सेक्टर है। सरकार अब यहां नहीं रुकेगी, यहां से रिफॉर्म आते रहेंगे। बजट में टैक्स कट आया, और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर GST कट इसके बीच में RBI ने लगातार रेट कट किए। जुलाई-सितंबर के नतीजों में शायद शुरुआती सुधार दिखने लगेंगे। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही कॉर्पोरेट इंडिया के लिए शानदार हो सकती है। बस एक ही रिस्क बचा है: डॉनल्ड ट्रंप फिर ना पलटें। अगर ट्रेड डील हो गई तो नए हाई की तरफ भी बढ़ सकते हैं।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

अभी के लिए उन शेयरों में रहें जहां मजबूती है। ऑटो शेयरों में हर गिरावट में खरीदारी करें। FMCG और रिटेल सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में भी अच्छे मौके हैं। निफ्टी में अभी दोनों तरफ ट्रेडिंग करें। निफ्टी अब 24,600-24,950 के एक रेंज में है। इसी रेंज में दोनों तरफ के मौके ढूंढने होंगे। बैंक निफ्टी में अभी ट्रेडिंग के मौके मत खोजिए। चाहें तो गिरावट पर बैंक निफ्टी का ETF खरीदें। मिडकैप और स्मॉलकैप में ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग दोनों के मौके हैं। सिर्फ इसलिए शेयर ना बेचें क्योंकि काफी चल चुका है। सबसे बड़े उदाहरण: हीरो मोटो और M&M। FIIs की शॉर्ट कवरिंग के लिए एक बड़ा ट्रिगर चाहिए, लेकिन अगर FIIs की कवरिंग आई तो रैली बड़ी होगी। मगर हम उस ट्रिगर का इंतजार करेंगे। पोजीशनली भले ही 500 अंक ऊपर लें, लेकिन पूरा भरोसा होने के बाद ही लेंगे।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 (ऑप्शन जोन, कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,900-25,000 (सीरीज का हाई) पर है। पहला सपोर्ट 24,700-24,750 पर है। बड़ा सपोर्ट 24,600-24,650 पर है। खरीदारी का बढ़िया जोन 24,700-24,750 पर है इसके लिए SL 24,650 पर लगाए। 24,850-24,900 फेल हो तो बेचें है और इसके लिए SL 24,950 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक का सबसे मजबूत सपोर्ट- 53,500 पर है। निफ्टी बैंक में कोई भी रैली टिक नहीं रही है। पहला रजिस्टेंस 54,500 पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 54,800 पर है। बड़ी रैली के लिए 54,800 के ऊपर टिकना जरूरी है। कुछ समय के लिए बैंक निफ्टी में ट्रे़डिंग से बचें।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 09, 2025 9:01 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।