Get App

Trading Plan: निफ्टी एक बार दिखा सकता है 25,400-25,600 तक की रैली, क्या फंसी पोजिशन से बाहर निकलने का हैं यह सही समय

Trading Plan: अगर बजट में कुछ बड़ा नहीं आया तो बाजार जोर से गिरेगा। बाजार में ऐसा कोई ट्रिगर नहीं है जो बड़ी रैली हो। हां अगर ट्रिगर मिल गया तो रैली बड़ी हो सकती है क्योंकि मार्केट काफी शॉर्ट है। ऐसे में फिलहाल आप सिर्फ वहां रहिए जहां मोमेंटम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 9:59 AM
Trading Plan:  निफ्टी एक बार दिखा सकता है 25,400-25,600 तक की रैली, क्या फंसी पोजिशन से बाहर निकलने का हैं यह सही समय
Trading plan : हमारी बात हुई थी कि 21 जनवरी का निचला स्तर एक बार टेस्ट होगा। कल वो लो टेस्ट हुआ और वहां से हमने शानदार रैली देखी। अब नई मंदी के लिए 24,920 का टूटना जरूरी है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

हमारी बात हुई थी कि 21 जनवरी का निचला स्तर एक बार टेस्ट होगा। कल वो लो टेस्ट हुआ और वहां से हमने शानदार रैली देखी। अब नई मंदी के लिए 24,920 का टूटना जरूरी है। अब भी रैली में भरोसा नहीं है, लेकिन क्योंकि बजट पास है, अब शॉर्ट ट्रेड शायद प्ले आउट हो चुकी हो। और संभव है एक बार के लिए हम 10 या 20 DEMA तक चले जाएं। बाजार इतना ओवरसोल्ड है कि शॉर्ट करने वालों को भी कुछ रैली चाहिए।निफ्टी का 10 DEMA 25,400 पर और 20 DEMA 25,600 पर है। तो संभव है कि एक बार निफ्टी 25,400-25,600 तक की रैली दे दे। और इस बार की रैली में से अपनी फंसी हुई पोजीशन्स से निकलें। 25,400-25,600 बेस्ट जोन होगा वापस शॉर्ट ट्रेड ढूंढने का है। लेकिन अगर 25,600 के ऊपर बंद हुए तो ट्रेंड बदल जाएगा।

बाजार: आज के बड़े संकेत

आज निफ्टी और बैंक निफ्टी की नई सीरीज की शुरुआत होगी। आज NSE और BSE की एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन है। आज रात को US फेड का ब्याज दरों पर फैसला आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें