Nifty Strategy During Market Hours : बाजार पर राय देते हुए निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने कहा कि एक्सपायरी के नजरिये से इंडेक्स पर थोड़ा प्रेसर है। जबकि डेटा के नजरिये से इसमें थोड़ा शॉर्ट बिल्ड अप दिखा है और पुट कॉल रेशियो में थोड़ी गिरावट नजर आई है। निफ्टी में फ्लैट कारोबार दिख रहा है। इसे 24600 के आस-पास सेटल होता हुआ देखा जा सकता है। लिहाजा इस स्थिति में मुझे इसमें कोई बाय या कोई सेल कॉल नजर नहीं आ रही है। इसमें आज फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिल सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में जैसा कि आईसीआईसीआई बैंक मजबूती से कारोबार कर रहा है। इसलिए हमारा मानना है कि बैंक निफ्टी थोड़ा मजबूत होता हुआ दिख सकता है। बैंक निफ्टी में कई बैंकिंग काउंडर मजबूती से कारोबार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसकी भी आज सपाट क्लोजिंग की उम्मीद है।
Emkay Global के कपिल शाह की आज के लिए बाजार पर राय
आज Emkay Global के कपिल शाह ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि मार्केट एक दायरे में बना हुआ है। निफ्टी में हमें लगातार 24700 के करीब रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। जबकि नीचे की तरफ 24500 के लेवल पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है। यहां हमें वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है लेकिन अंडरलाइन टोन पॉजिटिव ही नजर आ रहा है।
LKP Securities के रूपक डे की आज के लिए बाजार पर राय
वहीं LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि आज बाजार में साइडवे मोमेंटम नजर आ सकता है। आज एक्सपायरी है जिससे कॉल राइटिंग और पुट राइटिंग की रेंज बहुत छोटी है। इसलिए आज का फोकस मिडकैप और स्मॉलकैप होना चाहिए। हालांकि इसमें चुनिंदा स्टॉक्स निकालना बहुत आसान नहीं होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)