Nifty Midcap today : निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 17 नवंबर को 0.7% की बढ़त के साथ 61,156 तक पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस तेजी में आईआरबी इन्फ्रा और हीरो मोटोकॉर्प का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। इस पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि भारतीय मिडकैप कंपनियों ने दूसरी तिमाही में मजबूत अर्निंग्स के दम पर लगातार तीसरी तिमाही में तेजी दिखाई है। तिमाही नतीजों के मौसम का समापन अच्छे नोट पर हुआ है। दूसरी तिमाही में मिड-कैप सेगमेंट ने लार्ज-कैप और स्मॉल-कैप से बेहतर प्रदर्शन किया है।
