Nifty-Nifty Bank Strategy for Today:ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत के मुताबिक 04 अक्टूबर को भारतीय सूचकांका इंडेक्स लाल निशान में खुलने के संकेत दे रहा है। ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में निवेश की क्या रणनीति होनी चाहिए? ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 20 DEMA, सीरीज का दूसरा बेस टूटा है। इसके पास 25231 तक पहुंचे, यहीं बेस बना। FIIs भी काफी जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स में लॉन्ग काटे। शॉर्ट भी खड़े किए है। RIL, HDFC बैंक, L&T, ICICI बैंक जैसे दिग्गजों में जमकर बिकवाली की है।
उन्होंने आगे कहा कि एक ही दिन में 3.18 लाख लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट से घटकर सीधे 1.62 लाख पर पहुंचे। हालांकि और नुकसान भी संभव है। 25500-25400 अब कॉल राइटर का बड़ा जोन, यहीं 20 DEMA जोन भी है। वीकली कॉन्ट्रैक्ट में 25000 पुट पर ही OI, यही सीरीज का तीसरा ऑप्शन बेस है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहला रेजिस्टेंस 25444-25529 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25627-25674/25721 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 25133-25066/25010 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस24943-24910/24866
वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहला रजिस्टेंस जबतक है तबतक बेचें और हर रैली में बिकवाली करें। पहले बेस पर अपने ट्रेड को चेक करें। अगर 25010-24943 टूटा तो 25866 भी मिल सकता है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52000-52231 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52529-52690 (20 DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51630-51411 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51252-51000/50984 के स्तर पर दिख रहा है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा निफ्टी बैंक में sell जोन ने काम किया है और 52000 (50 DEMA) जोन कल हासिल हुए। निफ्टी बैंक अब काफी ओवरसोल्ड, पुलबैक कभी भी चौंका सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि पहला रजिस्टेंस जबतक है तबतक बेचें और हर रैली में बेचें। 52231 के ऊपर निकले तो 52529-52410 मिल सकता है। दूसरे रजिस्टेंस के पास मिले तो बेचने का अच्छा जोन है। शॉर्ट ट्रेड में पहला बेस शुरुआती लक्ष्य है अगर यह लक्ष्य टूटा तो 50984 का स्तर देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)