Get App

Nifty Outlook: 18 अगस्त को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, क्या GST सुधार और ट्रंप-पुतिन मीटिंग का दिखेगा असर?

Nifty Outlook: पिछले छह हफ्तों की गिरावट के बाद गुरुवार को खत्म सप्ताह में निफ्टी इंडेक्स 24,600 के ऊपर बंद हुआ। जानिए सोमवार, 18 अगस्त से शुरू हो रहे हफ्ते में निफ्टी की चाल कैसी रहेगी और कौन-से लेवल अहम रहेंगे।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 3:50 PM
Nifty Outlook: 18 अगस्त को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, क्या GST सुधार और ट्रंप-पुतिन मीटिंग का दिखेगा असर?
एक्सपर्ट के मुताबिक, जब तक निफ्टी 24,337 से ऊपर है, सेंटीमेंट बुलिश रहेगा।

Nifty Outlook: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को खत्म कारोबारी सप्ताह में लगातार छह हफ्तों से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लगाया। हफ्ते के दूसरे हिस्से में रफ्तार धीमी रही, लेकिन प्रमुख सूचकांक ऊपरी लेवल पर टिके रहे और साप्ताहिक आधार पर 1% से अधिक चढ़कर 24,600 के ऊपर बंद हुए।

नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, उससे पहले जान लेते हैं कि गुरुवार को बाजार में क्या खास हुआ।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल

निफ्टी 50 पूरे हफ्ते सीमित दायरे में रहा और शुक्रवार को होने वाली ट्रंप-पुतिन बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। गुरुवार को इंडेक्स ने उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 24,631 पर केवल 11 अंकों की बढ़त के साथ बंद किया। ब्रॉडर मार्केट ने निराश किया। निफ्टी मिडकैप 0.7% टूटा, जबकि स्मॉलकैप 0.6% गिरा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें