Get App

Nifty Outlook: 31 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Nifty Outlook: मंगलवार को सीमित दायरे में रहने के बाद निफ्टी 25,900 के ऊपर टिका रहा। अब 31 दिसंबर को बाजार की दिशा किन लेवल्स पर तय होगी? एक्सपर्ट्स बता रहे हैं अहम सपोर्ट, रेजिस्टेंस और ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 7:56 PM
Nifty Outlook: 31 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि हालिया कमजोरी के बाद अब बाजार में बुल्स वापसी की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Nifty Outlook: शेयर बाजार की चाल मंगलवार को पूरे दिन सीमित दायरे में ही रही। लगातार चौथे सत्र में गिरावट के बावजूद निफ्टी 25,900 के अहम स्तर के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्स सिर्फ 3 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 25,938 पर बंद हुआ।

अब बुधवार, 31 दिसंबर को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि मंगलवार को बाजार में क्या खास हुआ।

एक्सपायरी डे पर बढ़ा उतार-चढ़ाव

डेरिवेटिव्स एक्सपायरी के चलते बाजार में दिनभर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सत्र के पहले हिस्से में बिकवाली हावी रही और बेयर्स का दबदबा बना रहा। हालांकि, आखिरी घंटे में बुल्स की वापसी हुई, जिससे निफ्टी अपनी ज्यादातर शुरुआती गिरावट से उबर गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें