Indus Towers Share Price: देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन कंपनी इंडस टावर्स के शेयरों पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पॉजिटिव रुझान अपनाया और इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी तो यह उछल पड़ा। निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से यह 2% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से इसे सपोर्ट मिला और अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.68% की बढ़त के साथ ₹395.70 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.43% टूटकर ₹398.60 तक आ गया था। पिछले महीने यह 11% से अधिक कमजोर हुआ था।
