Nifty Outlook: निफ्टी सोमवार को लगातार चौथे सत्र में बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। इसमें ग्लोबल संकेतों की मजबूती, घरेलू पॉलिसी सुधार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत को लेकर पॉजिटिव कमेंट का सहारा मिला। शुरुआती तेजी और दोपहर के बाद गिरावट के बीच आखिरकार इंडेक्स 32 अंक यानी 0.13% की मामूली बढ़त के साथ 24,773 पर बंद हुआ।