निफ्टी 1.5 महीने में 14% भागकर 17300 के पार, अब कुछ मुनाफा अपने जेब में जरूर रखें: एक्सपर्ट्स

निफ्टी ने आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ ओपनिंग की और हायर हाई -हायर लो फॉर्मेशन बनाता नजर आया। जो बाजार में मजबूती कायम रहने का संकेत हैं

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 5:09 PM
अपनी वर्तमान पोजीशनों में हायर लेवलों पर मुनाफा वसूली करते रहें और अच्छी संभावना वाले शेयरों पर नजर बनाएं रखें।

बाजार इस समय जोरदार खरीदारी के मूड़ में नजर आ रहा है। आज के कारोबार में पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। निफ्टी ने 29 अप्रैल के बाद पहली बार 17,300 का स्तर फिर से हासिल कर लिया है। निफ्टी ने आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ ओपनिंग की और हायर हाई -हायर लो फॉर्मेशन बनाता नजर आया। जो बाजार में मजबूती कायम रहने का संकेत हैं।

निफ्टी अपने 5 day EMA सपोर्ट के साथ अपर बोलिंगर बैंड में ट्रेडिंग कर रहा है। 17,033 पर स्थिति 200-day SMA को पार करने के बाद निफ्टी में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी 17,400-17,500 और उसके बाद 17,800-18,000 का स्तर जल्द ही छुता नजर आ सकता है। लेकिन साथ ही उनकी यह भी सलाह है कि पिछले डेढ़ महीने में बाजार में काफी तेजी आ चुकी है और बाजार ओवर बॉट जोन मे नजर आ रहा है। ऐसे में हमें कुछ मुनाफा अपनी जेब में रख लेना चाहिए।


July Auto Sales | मारुति सुजुकी की बिक्री 8.3% बढ़ी, जानिए दूसरी ऑटो कंपनियों की कैसी रही चाल

बता दें कि आज के कारोबार में सेंसेक्स 545.25 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 58,115.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 181.80 अंक यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 17,340.05 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार निफ्टी 15 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली । वहीं मेटल, कंज्यूमर गुड्स शेयरों में तेजी रही। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप, स्मॉलकैप शेयर भी बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे।

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए नीयर टर्म अब सपोर्ट बेस ऊपर की तरफ 16930 के आसपास आ गया है। वहीं, मीडियम टर्म सपोर्ट ऊपर की तरफ 16550 और 16420 की तरफ आ गया है। शॉर्ट टर्म के लिए अकेली परेशानी मोमेंटम रीडिंग के एक बार फिर ओवरबॉट जोन में जाना है। हालांकि अक्सर देखने को मिलता है कि मजबूत अपट्रेंड के दौर में भी जब तक कोई डाइवर्जेंस नहीं आता तब तक खरीदारी होती रहती है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17300-17400 पर बाधा नजर आ रही है। इन लेवलों के आसपास पहुचनें पर मुनाफा वसूली की जा सकती है। सोमवार 1 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने और ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली करने की रणनीति ट्रेडरों के लिए बेहतर रणनीति होगी।

Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि निफ्टी में आगे कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट का अंडरटोन बुलिश बना रहेगा। सोमवार 1 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते के लिए 17380 और उसके बाद 17450 का स्तर काफी अहम होगा। ग्लोबल संकेत भी कुछ अच्छे नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसे में ट्रेडरों को लापरवाह नहीं होना चाहिए। अपनी वर्तमान पोजीशनों में हायर लेवलों पर मुनाफा वसूली करते रहें और अच्छी संभावना वाले शेयरों पर नजर बनाएं रखें।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।