दो दिन की गिरावट के बाद आज बाजार जोश में नजर आ रहा है। निफ्टी ने एक बार फिर 17,100 का लेवल पार कर लिया है। जबकि सेंसेक्स में करीब 900 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी ने आज इंट्रा डे में 17,171.60 का हाई लगाया। इसी तरह सेंसेक्स ने भी आज इंट्रा डे में 57,642.24 का हाई लगाया। सेंसेक्स निफ्टी आज दोनों ही 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखा रहे हैं। निफ्टी के 50 में से 47 शेयर हरे निशान में है। इनमें भी बैंक, मेटल और फाइनेशियल शेयर सबसे ज्यादा जोश में नजर आ रहे हैं।