Nifty CE And PE Writers Levels : बाजार में ऊपरी स्तरों से कमजोरी नजर आई है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से फिसला है। निफ्टी (Nifty) ऊंचाई से करीब 115 प्वाइंट नीचे कारोबार करता नजर आ रहा है। सेंसेक्स ने भी 450 प्वाइंट गवांए हैं। लेकिन बैंक निफ्टी में अब भी मजबूती कायम नजर आ रही है। आज निफ्टी में 18100, 18200 और 18300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं 18100, 18000 और 17900 के स्तरों पर पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी (Bank Nifty)में 41500, 41700 और 42000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। वहीं 41500, 41200 और 41000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। (बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।)
सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज Kotak Securities के अमोल आठवले जुड़े। उन्होंने इस दौरान फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट अपने दमदार कॉल्स सुझाये। इसके साथ ही उन्होंने कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
Kotak Securities के अमोल आठवले की F&O की दमदार कॉल्स
GSPL Nov Fut : खरीदें - 231 रुपये, स्टॉपलॉस - 225 रुपये, लक्ष्य - 245 रुपये
Balkrishna Industries Nov Fut : खरीदें - 1939 रुपये, स्टॉपलॉस - 1910 रुपये, लक्ष्य - 2000 रुपये
JSPL Nov Fut : खरीदें - 496 रुपये, स्टॉपलॉस - 479 रुपये, लक्ष्य - 515 रुपये
Kotak Securities के अमोल आठवले का सुझाया सस्ता ऑप्शन जो दिलायेगा तगड़ा मुनाफा: Tech Mahindra
Kotak Securities के अमोल आठवले ने सस्ता ऑप्शन के लिए आज आईटी सेक्टर की कंपनी को चुना है। उन्होंने कहा आईटी सेक्टर के टेक महिंद्रा के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन लेने पर अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने इसकी नवंबर की सीरीज की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल 7 रुपये के स्तर पर खरीदने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 12 से 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि निवेश को सुरक्षित करने के लिए 3.20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )