Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22441-22510 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22761-22800 पर है। वहीं पहला बेस 21910-22040 पर है जबकि बड़ा बेस 21666-21778 पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22441-22510 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22761-22800 पर है। वहीं पहला बेस 21910-22040 पर है जबकि बड़ा बेस 21666-21778 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बड़ी गिरावट के बाद ठीक 100 WEMA पर बंद हुए। जोरदार FIIs बिकवाली, गिरावट खेलने को भी पूरी तरह तैयार है। अब 1.07 लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट रहा।लेकिन आखिरी घंटे का प्राइस एक्शन साफ दिखा रहा है कि लोकल फंड्स ने पैसा डाला है। आखिरकार US में कुछ स्थिरता लौटी है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 22500 पर भारी कॉल राइटिंग, 100 WEMA पर क्लोजिंग है, 22000 जोन पर पुट राइटर्स का कब्जा है। पहला रजिस्टेंस पार हो तो रिस्क लेने वाले ट्रेडर खरीदें, पार नहीं हुआ तो कंसोलिडेशन संभव है। पहले रजिस्टेंस के ऊपर दूसरे रजिस्टेंस जोन तक जा सकते हैं। दूसरा रजिस्टेंस पार नहीं हुआ तो शॉर्ट के मौके खोजें लेकिन सेंटिमेंट के उलट नहीं जाएं।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि अभी के लिए 22000 से 22800 ट्रेडिंग जोन, क्लोजिंग बेसिस पर दोनों जोन अहम है। 22800 के ऊपर बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है, 22000 के नीचे दबाव बनेगा।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 50181-50310 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50805-51110/51334 पर है। वहीं पहला बेस 49190-49470 पर है जबकि बड़ा बेस 48744-48967 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि RBI पॉलिसी पर अब निफ्टी बैंक का फोकस है। 50000 पुट में सबसे ज्यादा OI, भाव इसके नीचे है। मोमेंटम के लिए पहले रजिस्टेंस के ऊपर निकलने और टिकना जरूरी है। 50310 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 50805-51110 और फिर 51334 तक जा सकते हैं। पहले रजिस्टेंस के नीचे कमजोरी बढ़ेगी, पहले बेस तक फिसल सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।