Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23731-23804 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23858-23911/23968 पर है। वहीं पहला बेस 23429 (50 WEMA)-23477 पर है जबकि बड़ा बेस23275 (21 Nov Low)-23355
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल शुरू में पहले बेस से पुलबैक मिला, दिन के हाई पर बुक किया, फिर फिसले। 200 DEMA (23680) के नीचे फिसले पर दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है और इंडेक्स भी शॉर्ट किया। नेट शॉर्ट अब 1.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट रहा। अब US बाजार भी गिरे, 23700-23800-23900 जोन पर जोरदार कॉल राइटिंग देखने को मिलेगा।
बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 51252-51417 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51610-51776 पर है। वहीं पहला बेस 50558-50436 (200 DEMA) के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 49772 (21 Nov Low)/49968-50164 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस पर लॉन्ग ने काम किया, 52000 पर मुनाफावसूली आई। बाद में पहले बेस के नीचे भी फिसले, 200 DEMA के पास पहुंचे। अब PSU बैंक जोरदार दबाव में है और 200 DEMA पर SBI नजर आ रहा है। शॉर्ट सौदों में बने रहें, स्टॉपलॉस-51252 पर लगाए।
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी में कमजोरी जारी रहेगी। 51000-51252 के नीचे बिकवाली का ट्रेड काम करेगा। 50436 काफी अहम स्तर है। यहां ट्रेड चेक करें। इसके नीचे 50164 के रास्ते खुलेंगे। सही मायने में 200 DEMA के नीचे 21 Nov (49968) का निचला स्तर बाकी है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।