Get App

Nifty Strategy for Today: बैंक निफ्टी के लिए 50436 का स्तर काफी अहम, जानिए शॉर्ट टर्म में निफ्टी कहां तक गिर सकता है

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी में कमजोरी जारी रहेगी। 51000-51252 के नीचे बिकवाली का ट्रेड काम करेगा। 50436 काफी अहम स्तर है। यहां ट्रेड चेक करें। इसके नीचे 50164 के रास्ते खुलेंगे। सही मायने में 200 DEMA के नीचे 21 Nov (49968) का निचला स्तर बाकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 8:19 AM
Nifty Strategy for Today: बैंक निफ्टी के लिए 50436 का स्तर काफी अहम, जानिए शॉर्ट टर्म में निफ्टी कहां तक गिर सकता है
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस पर लॉन्ग ने काम किया, 52000 पर मुनाफावसूली आई। बाद में पहले बेस के नीचे भी फिसले, 200 DEMA के पास पहुंचे।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23731-23804 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23858-23911/23968 पर है। वहीं पहला बेस 23429 (50 WEMA)-23477 पर है जबकि बड़ा बेस23275 (21 Nov Low)-23355

पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल शुरू में पहले बेस से पुलबैक मिला, दिन के हाई पर बुक किया, फिर फिसले। 200 DEMA (23680) के नीचे फिसले पर दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है और इंडेक्स भी शॉर्ट किया। नेट शॉर्ट अब 1.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट रहा। अब US बाजार भी गिरे, 23700-23800-23900 जोन पर जोरदार कॉल राइटिंग देखने को मिलेगा।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 23500 पर जोरदार पुट राइटिंग देखने को मिली। इसके नीचे 50 WEMA और 21 नवंबर का निचला स्तर बाकी है। कल की रणनीति के मुताबिक सभी शॉर्ट सौदों का लक्ष्य 23500/23429 पर रखें। 23731-23804 के नीचे कमजोरी नजर आ रही है। इस स्तर पर बेचें या रैली में बिकवाली करें। 23429 पर सभी शॉर्ट ट्रे़ड चेक करें, फिसला तो 23275 मिल सकता है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें