Nifty Strategy for Today: निफ्टी में 24351-24289 से 24069-23971 की रेंज पर करें फोकस, मिलेगा मोटा मुनाफा

Nifty Strategy for Today:वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक अब भी दबाव में नजर आ सकते है। ग्लोबल सेटअप के चलते निफ्टी IT गिरावट थाम रहे हैं। लिहाजा निफ्टी में 24351-24289 से 24069-23971 की रेंज पर फोकस करें। इस रेंज के निचले स्तरों पर खरीदारी करें

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 7:33 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक अब भी दबाव में नजर आ सकते है। ग्लोबल सेटअप के चलते निफ्टी IT गिरावट थाम रहे हैं।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24289-24351 (20 DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस - 24388-24419/24466 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24069-24021/23971 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23919-23866

के लेवल पर दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि बुधवार को 24277-24087 की बताई रेंज में रहा, IT से मदद मिली थी। FIIs की बिकवाली जारी है । वहीं इंडेक्स शॉर्ट जोड़े, अब नेट शॉर्ट जोन में है। 24200-24300-24400 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। 24000 वीकली, मंथली पुट में भारी OI, 50 DEMA 24021 पर है।

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक अब भी दबाव में नजर आ सकते है। ग्लोबल सेटअप के चलते निफ्टी IT गिरावट थाम रहे हैं। लिहाजा निफ्टी में 24351-24289 से 24069-23971 की रेंज पर फोकस करें। इस रेंज के निचले स्तरों पर खरीदारी करें, शॉर्ट कवर करें और ऊपरी स्तरों पर निकलें, शॉर्ट करें। 24351 के ऊपर जबतक सेटल नहीं होते तबतक रेंज में रह सकते हैं। 24351 के ऊपर ही निफ्टी 24466-24510 तक जा सकता है।


बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50078-50310 (10 DEMA) पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 50505-50789 (50 DEMA)के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 49623-49477 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 49358-49143 के स्तर पर दिख रहा है।

वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी बैंक काफी कमजोर और शेयरों से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। एक्सपायरी के दिन पिछले दिन का बेस तोड़कर पहले बेस तक गया। 100 DEMA के नीचे बंद हुआ और 50000-50500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। बाजार ओपनिंग के बाद 50000-50078 पार हुआ तो 50310 टेस्ट हो सकता है। लेकिन सबसे बड़ी रेंज 50505/50310 से 49623/49477 दिखती है। लेकिन सबसे बड़ी रेंज 50505/50310 से 49623/49477 दिखती है। इस रेंज पर फोकस करें। 49477 के नीचे बंद हुए तो 200 DEMA तक जाएंगे।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।