Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24510-24542 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24589-24617/24678 पर है। वहीं पहला बेस 24264-24191 पर है जबकि बड़ा बेस 23991/24010-24109 पर है।
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24510-24542 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24589-24617/24678 पर है। वहीं पहला बेस 24264-24191 पर है जबकि बड़ा बेस 23991/24010-24109 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ऊपर का लक्ष्य 24589 हासिल हुआ है। 24233 तक की गिरावट में खरीदारी की रणनीति ने काम किया। लिक्विडिटी मजबूत, FIIs, DIIs दोनों ने खरीदारी की, इंडेक्स शॉर्ट घटकर अब 8400 कॉन्ट्रैक्ट्स हुआ। 24500-600 जोन पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली जबकि 24200-24300 पर पुट राइटर्स हावी हुए।
उन्होंने आगे कहा कि US बाजार अच्छे खासकर IT के लिए लेकिन जियोपॉलिटिकल रिस्क भी चरम पर है। दिन में इंडेक्स मजबूत हो रहा है लेकिन ओवरलाइट पोजीशन लेकर जाने का भरोसा अब भी नहीं है। हमें आज गैपअप मिल रहा है, पहले रजिस्टेंस पर पोजीशन चेक करें। 24542 के ऊपर टिके तो 24589-24617 तक जा सकते हैं, पार हुए तो 24678 संभव है। डे ट्रेडर्स के लिए सबसे बढ़िया ट्रेड अब भी 24191-24264-24300 जोन पर है। खबरों पर नजर रखें लेकिन पहले बेस तक की खरीदारी कर सकते हैं।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55443-55643 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55888-56089/56278 पर है। वहीं पहला बेस 55060-54867 पर है जबकि बड़ा बेस 54717-54441 (10 DEMA) पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि एक बार फिर पहले बेस और 55000 के पास खरीदारी अच्छा पैसा बनाकर दे रही है। आज SBI, कोटक की चाल पर काफी कुछ निर्भर है। SBI 810 के ऊपर और 790 के नीचे काफी फर्क डाल सकता है। 55500-55800 और फिर 56000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिले।
पहले रजिस्टेंस के पास का गैपअप ज्यादा नहीं चलेगा, पहले बेस के पास खरीदारी ही अच्छी है। 55443-55643 जोन पर टिके तो 55888-56089 तक जा सकते हैं। पहला बेस टूटा तो दूसरे बेस तक फिसल सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।