Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24000-24064/24131 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24209-24266/24311 (100DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 23761-23810 पर है जबकि बड़ा बेस 23569 (200DEMA)/ 23682-23727 पर है।
वीरेंद्र ने कहा कि कल 24355 जोन टेस्ट करने के बाद टूटा, 10/20 DEMA भी टूटा है। पुट राइटर्स का जोन 24000 टूटा, FIIs की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिली है। सीरीज की शुरुआत FIIs के 1.18 लाख शॉर्ट सौदों से हो रही है। निफ्टी में 79% रोलओवर (पिछले महीने 73%), तीन महीने का औसत 76% है।
आज 24000/24200 पर भारी कॉल और पुट राइटिंग देखने को मिल सकती है। पहले घंटे और 12 बजे तक कोई ट्रेड नहीं, सिर्फ स्क्रीन देखें। पहला रजिस्टेंस 24000/20 DEMA पार नहीं हुआ तो कमजोर बढ़ेगी। शॉर्ट सौदों में पहले और दूसरे बेस का लक्ष्य रखें, 200 DEMA पर आता दिखता है। 24000-24064 के ऊपर निकले तो 24266/24311 (100 DEMA) जोन हासिल हो सकता है।
बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 52200-52381/52549 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52766-52913/53080 पर है। वहीं पहला बेस 51480 (20DEMA)/ 51510-51688 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 51210 (100 DEMA)-51325 पर है।
कल शुरू में 52577 पार होने बाद 52750 तक का अच्छा ट्रेड मिला। कॉस्ट पॉजिटिव के साथ 69% के मुकाबले 77% रोलओवर हुआ। बाद में गिरे और 52000/52200 लेवल भी टूटे। अब भी सभी मूविंग एवरेज के ऊपर, कुछ सफाई का इंतजार करें।
वीरेंद्र ने कहा कि 52000-52200 के ऊपर और पहले बेस पर ही मजबूती दिख रही है। 52000-52200 फेल हुआ तो शॉर्ट कर सकते हैं। पुलबैक के लिए 51480-51510 मजबूत जोन है। 51510 फेल हुआ तो 51210 संभव(100 DEMA) है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।