Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24377-24410 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24473-24521/24563 पर है। वहीं पहला बेस 24146-24076 (20 DEMA)पर है जबकि बड़ा बेस 24006-23979 (10 DEMA)पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल पहले बेस पर शानदार ट्रेड मिला। 24329-24357 एक्जिट जोन दिन का हाई था। लिक्विडिटी काफी कम थी लेकिन FIIs अब कैश में बिकवाली नहीं कर रहे। एक्सपायरी के दिन 24300-24400-24500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली। 24200-24100-2424000 जोन में पुट राइटर्स का कब्जा, 20 DEMA 24076 पर है। खरीदारी के लिए 24200/ पुट राइटर्स और टेक्निकल बेस 24146 अच्छा है।
उन्होंने आगे कहा कि एक्सपायरी और एवरेज देखते हुए 24377-24410 मुश्किल जोन है। 24377-24410 पर ट्रेड चेक करें अगर ये पार हुआ तो 24473-24521 संभव है। FIIs अब भी 1.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट शॉर्ट, देखना होगा अगली सीरीज में कितना रोलओवर होता है। 24006-24979 के नीचे ही फिसलेंगे, इस ऊपर सुरक्षित हैं।
बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 52457-52577 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52783-52944/53161 पर है। वहीं पहला बेस 52047-51931 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 51876-51565 (50 DEMA) पर है।
वीरेंद्र ने कहा कि पहले बेस पर कल अच्छा ट्रेड मिला, ठीक पहले रजिस्टेंस से फिसले है। 52500 और फिर 53000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 52570-52600 वाला गैपअप अब भी अहमियत रखता है। HDFC बैंक अब भी नए शिखर पर है और बैंक निफ्टी के लिए पॉजिटिव है। 52000 और फिर 52500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली।
लॉन्ग सौदे के लिए 52200-52047 पर रिस्क देख लें। 52457-52577 पर लॉन्ग ट्रेड चेक करें। 52577 पार हुआ तो 52783-52944 संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।