Credit Cards

Nifty Strategy for Today: निफ्टी अभी 100-200 DEMA के बीच घूम रहा, पॉलिसी के बाद ही बाजार में करें ट्रेड लेने की कोशिश

Nifty Strategy for Today रजिस्टेंस-1 100DEMA और पहला कॉल राइटर्स का जोन है। रजिस्टेंस-1 के नीचे ''SELL ON RISE'' रणनीति काम करेगी। बेस-1 पर अपने सौदों को चेक करें (यहां सबसे ज्यादा पुट OI) पर है। अगर बेस-1 टूटा तो नीचे की ओर 200DEMA(बेस-2) दिखेगा। शॉर्ट कवरिंग के लिए 254712-24752 (100DMEA) पार होना अहम है

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 54810-54934 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55127-55227/55468 पर है।

Nifty Strategy for Today: बाजार में लगातार आठ सत्रों से गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को मंथली एक्सपायरी सेशन में निफ्टी सीमित दायरे में रहा। नई सीरीज की शुरुआत के साथ ही आज ऑटो कंपनियों के नंबर्स, आरबीआई की पॉलिसी पर बाजार की नजर है। ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी किन लेवल के आसपास खुल सकते है और इनके लिए कौन से लेवल अहम होंगे। आइए डालते है एक नजर।

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25712-24752 (100DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24823-24871/24918(20DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 25483-24534 पर है जबकि बड़ा बेस 24404(200DEMA)-24435 पर है।

कल निफ्टी एक्सपायरी के दिन रेंज में रहा, लेकिन उछाल में बिकवाली कारगर रही। FII की कैश में भारी बिकवाली देखने को मिली, नई सीरीज में भारी शॉर्ट, 1.76 LK कॉन्ट्रैक्ट रहा। सितंबर के मुकाबले 82% रोलओवर रहा, शेयर पोजिशन 181 लाख रहा। कुल मिलाकर सितंबर सीरीज में शेयरों की पोजिशन में बढ़ोतरी दिखी।


24700-24800-24900 पर कॉल राइटर्स मजबूती से जमे हैं। 25000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स का जमावड़ा देखने को मिल रहा है । कॉल के मुकाबले पुट कम, नीचे की ओर 200DEMA संभव है। फिलहाल अभी निफ्टी 100-200 DEMA के बीच घूम रहा है। आज की RBI क्रेडिट पॉलिसी के फैसलों पर नजरें बनी रहेंगी।

रजिस्टेंस-1 100DEMA और पहला कॉल राइटर्स का जोन है। रजिस्टेंस-1 के नीचे ''SELL ON RISE'' रणनीति काम करेगी। बेस-1 पर अपने सौदों को चेक करें (यहां सबसे ज्यादा पुट OI) पर है। अगर बेस-1 टूटा तो नीचे की ओर 200DEMA(बेस-2) दिखेगा। शॉर्ट कवरिंग के लिए 254712-24752 (100DMEA) पार होना अहम है।

254712-24752 के ऊपर तेजी में 24823-24871/24918 भी देखने को मिलेगा। RBI पॉलिसी के बाद सफाई के बाद ही ट्रेड लेने की कोशिश करें

बैंक निफ्टी पर राय

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 54810-54934 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55127-55227/55468 पर है। वहीं पहला बेस 54303-54426 पर है जबकि बड़ा बेस 53922-54110 पर है।

कल 54500 के ऊपर स्थिर रहा, लेकिन 54800 कठिन जोन है। रोलओवर पिछले महीने 81% के मुकाबले 79% रहा (MoM)। 54000 पर सबसे ज्यादा पुट, 55000 पर सबसे ज्यादा कॉल देखने को मिला। 54810-54934 पर कई अहम एवरेज, बिना किसी ट्रिगर के पार होना मुश्किल है। रजिस्टेंस-1 के ऊपर 55127-55227 संभव, छोटा सा स्विंग संभव है।

55227 के ऊपर टिका तो 200-250 की तेजी संभव, 55468 मिलेगा।

रजिस्टेंस-1 के नीचे निफ्टी रजिस्टेंस-1 और बेस-1 का रेंज मुमकिन है। जब तक रेंज में है निचले स्तरों (बेस-1) पर लॉन्ग सौदे लेने की राय है। अगर किसी तरह की गिरावट आई तो नीचे की ओर 53922 दिखेगा।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत , फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।