Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23805-23844 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23917/23937-24005 पर है। वहीं पहला बेस 23573-23610 पर है जबकि बड़ा बेस 23465-23523 पर है।
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23805-23844 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23917/23937-24005 पर है। वहीं पहला बेस 23573-23610 पर है जबकि बड़ा बेस 23465-23523 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 23500-23550 के मंथली/वीकली बेस से पुलबैक मिला। 200 DEMA पार हुआ, भरोसा बढ़ाने के लिए दो रुकावट (23805/23844) का पार होना जरूरी है। FIIs की बिकवाली जारी, इंडेक्स में शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट अब रिकॉर्ड 2.34 लाख पर पहुंची है। 23800-23900-24000 जोन में कॉल राइटर्स का कब्जा है। जबकि 23500-23600-23700 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिली।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस तक की किसी भी गिरावट को खरीदें, रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। 23805-23844 जोन में ट्रेड चेक करें, फंसे तो मुनाफावसूली करें। दूसरे केस में 23844 पार हुआ तो 23917-23937-24005 तक का स्विंग मिल सकता है। अपने ट्रेड को पहले और बड़े रजिस्टेंस पर चेक जरूर करें। पहले और बड़ा रजिस्टेंस जोन रिवर्सल जोन भी है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 51250-51380 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51577-51706/51845 पर है। वहीं पहला बेस 50650-50810 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 50430-50510 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल 200 DEMA को टेस्ट किया, मजबूत पुलबैक मिला। 51000-51500 पर जोरदार पुट राइटिंग देखने को मिली जबकि 51500-51800, 52000 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। बीच-बीच में टूट रहा है लेकिन 50500 और 50800 पर सपोर्ट भी ले रहा है। पहले और दूसरे बेस (200DEMA) तक की गिरावट में खरीदारी करें, रिस्क-रिवॉर्ड अच्छा नजर आ रहा है।
बैंक निफ्टी में ऊपर 51250-51380 सप्लाई प्वाइंट है इसके ऊपर 51577-51706 दिख सकता है। 51706-51845 जोन में लॉन्ग होल्ड नहीं करें, मुनाफावसूली करना बेहतर है। ज्यादा भरोसे और सफाई के लिए 52000 के ऊपर बंद होना जरूरी है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।