Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी का रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर, 23844 पार हुआ तो मिल सकता है 23917-24000 तक का स्विंग

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस तक की किसी भी गिरावट को खरीदें, रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। 23805-23844 जोन में ट्रेड चेक करें, फंसे तो मुनाफावसूली करें। दूसरे केस में 23844 पार हुआ तो 23917-23937-24005 तक का स्विंग मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 8:32 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी का रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर, 23844 पार हुआ तो मिल सकता है 23917-24000 तक का स्विंग
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 23500-23550 के मंथली/वीकली बेस से पुलबैक मिला। 200 DEMA पार हुआ, भरोसा बढ़ाने के लिए दो रुकावट (23805/23844) का पार होना जरूरी है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23805-23844 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23917/23937-24005 पर है। वहीं पहला बेस 23573-23610 पर है जबकि बड़ा बेस 23465-23523 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 23500-23550 के मंथली/वीकली बेस से पुलबैक मिला। 200 DEMA पार हुआ, भरोसा बढ़ाने के लिए दो रुकावट (23805/23844) का पार होना जरूरी है। FIIs की बिकवाली जारी, इंडेक्स में शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट अब रिकॉर्ड 2.34 लाख पर पहुंची है। 23800-23900-24000 जोन में कॉल राइटर्स का कब्जा है। जबकि 23500-23600-23700 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिली।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस तक की किसी भी गिरावट को खरीदें, रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। 23805-23844 जोन में ट्रेड चेक करें, फंसे तो मुनाफावसूली करें। दूसरे केस में 23844 पार हुआ तो 23917-23937-24005 तक का स्विंग मिल सकता है। अपने ट्रेड को पहले और बड़े रजिस्टेंस पर चेक जरूर करें। पहले और बड़ा रजिस्टेंस जोन रिवर्सल जोन भी है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें