Nifty Strategy for Today: निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53000-53110 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 53361-53521/53646 पर है। वहीं पहला बेस 52510-52640के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 51840/52037-52295पर है।

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 8:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24404-24448/24521 पर है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24404-24448/24521 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24589-24629/24663 पर है। वहीं पहला बेस 24153-24216 पर है जबकि बड़ा बेस 23929/ 24010-24081 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल 24500/20/10 DEMA सभी सपोर्ट तोड़े है। FPIs के ODI नियमों में सख्ती बिकवाली का एक कारण दिखता है। ये आज और आगे कुछ सत्रों में और दबाव बना सकता है। FIIs ने कैश में भारी बिकवाली की, इंडेक्स/ स्टॉक फ्यूचर्स भी बेचे। 24400-24500-24600 में भारी कॉल राइटिंग, 24404-24448 के नीचे और दबाव बनेगा।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पास की स्ट्राइक में पुट राइटर्स के पास भरोसे की कमी है । 24417 टूटने के बाद अगर शॉर्ट पोजीशन है, उसमें बने रहें। 24404-24449 जबतक हासिल नहीं हो तबतक दबाव रहे, शॉर्ट काम करेगा। 24216 पर अब नजदीकी सपोर्ट और फिर 23929/24010 पर रहा।


बैंक निफ्टी में रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53000-53110 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 53361-53521/53646 पर है। वहीं पहला बेस 52510-52640के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 51840/52037-52295पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल निफ्टी बैंक भी टूटा लेकिन 20 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। 53000-53500 पर भारी कॉल राइटिंग देखनेको मिला। 52500 और फिर 52000 जोन पर पुट राइटिंग रहा। पहले बेस पर 20DEMA और पुट राइटर्स का जोन पर रहा। शॉर्ट या पुट होल्ड कर रहे हैं इसपर ध्यान रखें, टूटा तो और नीचे गिरेंगे। इसके बाद 51840/52037/52295 पर सपोर्ट देखने को मिला। मजबूती, रिवर्सल के लिए 53000-53110 पार होना जरुरी है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।