Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल हैं अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 55000 पुट राइटर्स की रेंज में निफ्टी बैंक काफी समय गुजार रहा है। पहले बेस के ऊपर गिरावट को खरीदें, इसके नीचे कोई ट्रेड नहीं है। 55500-55400 जोन में भारी कॉल राइटिंग, पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड को चेक करें।

अपडेटेड May 02, 2025 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एक्सपायरी के चलते रेंज में रहा, आखिरी घंटे में गिरावट छुट्टी के रिस्क से बचने के लिए आई।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24396-24429 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24491-24534/24589 पर है। वहीं पहला बेस 24181-24233 पर है जबकि बड़ा बेस 23931(10DEMA)/24044-24110 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एक्सपायरी के चलते रेंज में रहा, आखिरी घंटे में गिरावट छुट्टी के रिस्क से बचने के लिए आई। FIIs की कैश में कम खरीदारी रही। 24400-24500-24600 जोन में कॉल राइटर्स का कब्जा रहा। FIIs ने इंडेक्स खरीदा, नेट शॉर्ट अब सिर्फ 10,000 कॉन्ट्रैक्ट, पुट राइटर्स 24300-24200-24000 का जमावड़ा रहा।

हफ्ते की शुरुआत के मुकाबले अब जियोपॉलिटिकल रिस्क ज्यादा है। ग्लोबल हैंडओवर ठीक, शुरुआत में पहले बेस तक की गिरावट को खरीद सकते हैं। अभी हम एक रेंज में हैं, सभी ट्रेड्स को पहले रजिस्टेंस पर कवर करें। पहले रजिस्टेंस के ऊपर टिके तो दूसरे रजिस्टेंस तक जा सकते हैं। अगर पहला बेस टूटा तो दूसरे बेस तक फिसलेंगे। वीकेंड के चलते दूसरा हाफ अहम, बाजार वीकेंड रिस्क को avoid करेगा।

बैंक निफ्टी पर राय


वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55387-55543 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55856-55967/56110 पर है। वहीं पहला बेस 54880-55110 पर है जबकि बड़ा बेस 54325 (10 DEMA)/54551-54771 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 55000 पुट राइटर्स की रेंज में निफ्टी बैंक काफी समय गुजार रहा है। पहले बेस के ऊपर गिरावट को खरीदें, इसके नीचे कोई ट्रेड नहीं है। 55500-55400 जोन में भारी कॉल राइटिंग, पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड को चेक करें। पहले रजिस्टेंस के ऊपर टिके तो 55856 तक की तेजी संभव है। 54880 के नीचे फिसले तो दूसरे बेस तक फिसल सकते हैं।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।