Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23783-23831 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23887-23922/23966 पर है। वहीं पहला बेस 23536-23595 पर है जबकि बड़ा बेस 23444 (50 WEMA)-23477 पर है।
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23783-23831 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23887-23922/23966 पर है। वहीं पहला बेस 23536-23595 पर है जबकि बड़ा बेस 23444 (50 WEMA)-23477 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल साफ कहा था 23790 के नीचे बेचें, दूसरा बेस टेस्ट हुआ लेकिन 200 DEMA पर बंद हुए। बैंक से कोई राहत नहीं, निफ्टी IT की आखिरी घंटे की रिकवरी से 200 DEMA हासिल हुआ। 23700-23800-23900 कॉल राइटर्स का जोन, 23500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। बहुत अहम एवरेज जो वीकली चार्ट पर बचा है वो है 23444 (50 WEMA)।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि आज वीकली एक्सपायरी, 23783/23831 से 23595/23536 ट्रेडिंग रेंज दिखती है। इस रेंज को ट्रेड करें, नीचे लेकर ऊपर निकलने की कोशिश करें। 23831 के नीचे या फिर 23444 के ऊपर चीजें तेजी से बदलेंगी। जिस तरफ भी निकले निफ्टी में 200 अंक मिलेंगे।
बैंक निफ्टी पर राय
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 50087-50208 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50344-50541/50734 पर है। वहीं पहला बेस 49440-49621 पर है जबकि बड़ा बेस 49110-49267 पर है।
कल बिकवाली का अच्छा ट्रेड मिला, दूसरा जोन भी टेस्ट हुआ। सरकारी, प्राइवेट बैंक दोनों कमजोर स्थिति में, शॉर्ट बनना जारी है। HDFC बैंक अब 200 DEMA पर, SBI पहले ही 200 DEMA के नीचे है। 51000 पर पुट राइटर्स का कब्जा, 50500 तक भी भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला।
उन्होंने आगे कहा कि 50000 की In the money पुट में OI जुड़ना काफी दिलचस्प रही। 50208 के ऊपर निकले तो 50344 से 50541 का रजिस्टेंस टेस्ट हो सकता है। सबसे बड़ा टेस्ट 50540 के 200 DEMA जोन का होगा। 50541 के पार निकले तो 10 DEMA 50734 पर जाने की कोशिश होगी। पहला रजिस्टेंस और 50541 फेल हुआ तो 49621-49440 के शॉर्ट लक्ष्य हासिल होंगे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।