Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल्स है अहम, मिलेगा मुनाफा

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 50087-50208 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50344-50541/50734 पर है। वहीं पहला बेस 49440-49621 पर है जबकि बड़ा बेस 49110-49267 पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 8:32 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए ये लेवल्स है अहम, मिलेगा मुनाफा
उन्होंने आगे कहा कि 50000 की In the money पुट में OI जुड़ना काफी दिलचस्प रही। 50208 के ऊपर निकले तो 50344 से 50541 का रजिस्टेंस टेस्ट हो सकता है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23783-23831 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23887-23922/23966 पर है। वहीं पहला बेस 23536-23595 पर है जबकि बड़ा बेस 23444 (50 WEMA)-23477 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल साफ कहा था 23790 के नीचे बेचें, दूसरा बेस टेस्ट हुआ लेकिन 200 DEMA पर बंद हुए। बैंक से कोई राहत नहीं, निफ्टी IT की आखिरी घंटे की रिकवरी से 200 DEMA हासिल हुआ। 23700-23800-23900 कॉल राइटर्स का जोन, 23500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। बहुत अहम एवरेज जो वीकली चार्ट पर बचा है वो है 23444 (50 WEMA)।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि आज वीकली एक्सपायरी, 23783/23831 से 23595/23536 ट्रेडिंग रेंज दिखती है। इस रेंज को ट्रेड करें, नीचे लेकर ऊपर निकलने की कोशिश करें। 23831 के नीचे या फिर 23444 के ऊपर चीजें तेजी से बदलेंगी। जिस तरफ भी निकले निफ्टी में 200 अंक मिलेंगे।

बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें