Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी पर आज ये लेवल हैं अहम, मुनाफा कमाने से पहले डाल लें एक नजर

निफ्टी बैंक में भी 20DEMA टूटा, लेकिन रिवर्सल की गुंजाइश बनी है। बेस-1 से रिवर्सल का इंतजार करें, और रजिस्टेंस-1 के लिए ट्रेड लें। अगर 26641-482 टूटा तो नीचे बेस-2 तक निफ्टी बैंक जा सकता है। शॉर्ट कवरिंग और बड़ी मजबूती सिर्फ 57171 के ऊपर टिकने पर संभव है। 57171 के ऊपर स्विंग में ऊपर की ओर 57341-57438 दिख सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 8:43 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी पर आज ये लेवल हैं अहम, मुनाफा कमाने से पहले डाल लें एक नजर
शॉर्ट कवरिंग और बड़ी मजबूती सिर्फ 57171 के ऊपर टिकने पर संभव है। 57171 के ऊपर स्विंग में ऊपर की ओर 57341-57438 दिख सकता है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25158-25183/25207 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25254-25291/25345 पर है। वहीं पहला बेस 24943-25027 पर है जबकि बड़ा बेस 24817/24861-24889 पर है।

उन्होंने आगे कहा कि कल 10/20DEMA से टूटा, रजिस्टेंस-1 पर बेचना कारगर, बेस टेस्ट किया। FII की कैश में भारी बिकवाली, इंडेक्स शॉर्ट, कॉल शॉर्ट, नेट शॉर्ट 1.49 Lk रहा। 25100-25200 पर भारी कॉल शॉर्ट हुए, 2500-24900 पर पुट लेकिन कम रहा। 25158-207 के नीचे हैं लगातार उपरी स्तरों पर बिकवाली करने की सलाह दी है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि लेकिन कल बेस-1 बचा है (पुट और 10WEMA-50DEMA के मद्देनजर) पर है। जब तक बेस-1 बचा हुआ है रिवर्सल और पुलबैक ट्रेड का मौका मुमकिन है। एक्सपायरी के मद्देनजर 25207-24943 ऑप्शन रेंज, इसी को ट्रेड करें। मंथली एक्सपारी के करीब रेंज बढ़ने की उम्मीद, इसका इंतजार करिए। 25207 के ऊपर स्विंग में 25345 संभव, 24943 के नीचे 24817 दिखेगा।

बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें