Credit Cards

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज ये लेवल्स होंगे अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 24500-24800 के बीच बिकवाली और रिवर्सल ट्रेड के मौके बन सकते हैं। 24776-24819 पार नहीं हुआ तो बेचें, 24561-24633 पर ट्रेड चेक करें। ज्यादा रिस्क वाले ट्रेडर्स 24510-24561 के बीच रिवर्सल ट्रेड ले सकते हैं

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 56048-56131 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56381-56537/56694 पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24776-24819 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24874-24916/24951 पर है। वहीं पहला बेस 24561-24633 पर है जबकि बड़ा बेस 24456/24486-24510 पर है।

कल 20 DEMA तोड़ने के बाद 24510-24553 के शॉर्ट लक्ष्य हासिल हुए, फिर रिवर्सल हुआ। FIIs की बिकवाली जारी, इंडेक्स भी शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट अब 89000 कॉन्ट्रैक्ट हुआ। निफ्टी अभी कॉल राइटर्स के जोन को पार नहीं कर पा रहा है, अब 24800-25000 पर राइटिंग देखने को मिला। कल 20 DEMA एक्शन को देखते हुए 24500-24600 पर भारी पुट राइटिंग मिला।

24500-24800 के बीच बिकवाली और रिवर्सल ट्रेड के मौके बन सकते हैं। 24776-24819 पार नहीं हुआ तो बेचें, 24561-24633 पर ट्रेड चेक करें। ज्यादा रिस्क वाले ट्रेडर्स 24510-24561 के बीच रिवर्सल ट्रेड ले सकते हैं। दो केस में रेंज टूट सकती है, पहली 24819 के ऊपर और दूसरी 24486-24510 के नीचे आया। 56100 के ऊपर निफ्टी बैंक में मजबूती बनेगी जो निफ्टी को भी सहारा देगी।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 56048-56131 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56381-56537/56694 पर है। वहीं पहला बेस 54381-55546 पर है जबकि बड़ा बेस 55131-55237 पर है।

उन्होंने आगे कहा कि कल जैसे बताया था 10 DEMA तक की गिरावट पर अच्छा लॉन्ग ट्रेड मिला। PSU बैंकों में तेजी जारी, NBFCs, कैपिटल मार्केट शेयर साथ दे रहे हैं। 56000 कॉल में 20.22 लाख का OI लेकिन अब 56000 पुट में भी राइटिंग हो रही है। 10 DEMA तक की गिरावट पर खरीदें, या फिर 55500 पुट राइटर्स जोन पर है। पहले रजिस्टेंस (56048-56131) के ऊपर टिके तो बड़ी रैली बन सकती है। 56131 के ऊपर 56537-56694 के रास्ते खुल सकते हैं। जबतक दूसरे बेस (RISING 20 DEMA) के ऊपर हैं शॉर्ट से बचें।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।