Get App

Nifty Target: दिसंबर तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर होगा निफ्टी, तो क्या यह शेयरों में निवेश बढ़ाने का समय है?

लोटसड्यू वेल्थ एंड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ अभिषेक बनर्जी का अनुमान है कि निफ्टी इस साल के अंत तक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। उन्होंने कुछ खास सेक्टर को फिलहाल अट्रैक्टिव बताया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 05, 2026 पर 12:06 PM
Nifty Target: दिसंबर तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर होगा निफ्टी, तो क्या यह शेयरों में निवेश बढ़ाने का समय है?
शेयर बाजारों में 4 सितंबर को कई सत्रों के बाद रिकवरी दिखी।

शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक कुछ समय से सीमित दायरे में चढ़-उतर रहे हैं। लेकिन, जल्द मार्केट का ट्रेंड बदलने वाला है। निफ्टी इस साल के अंत तक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। लोटसड्यू वेल्थ एंड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ अभिषेक बनर्जी ने यह अनुमान जताया है। भारतीय शेयर बाजारों को लेकर उनका नजरिया काफी पॉजिटिव है। उनका मानना है कि इस साल के अंत तक निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर होगा।

इन सेक्टर्स में निवेश से बनेगा पैसा

अभी किस सेक्टर में इनवेस्ट करने पर होगी कमाई? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ खास सेक्टर के नाम बताए। इनमें हेल्थकेयर, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देशों में जीडीपी बढ़ रही है, जिससे हेल्थकेयर की डिमांड बढ़ रही है। इसका अलावा लोगों तक इंश्योरेंस की बढ़ती पहुंच से भी दूसरे सेक्टर्स के मुकाबले हेल्थकेयर की डिमांड ज्यादा तेजी से बढ़ेगी।

भारत सकंट से निपटने की स्थिति में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें