Nifty trading plan : कोई भी पोजीशन घर लेकर नहीं जाएं, ये बहुत मुश्किल और थकाने वाला बाजार

Market trend: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी आज 100 प्वाइंट के दायरे में रहा है। निफ्टी 24,550-24,650 की रेंज में घूमता रहा। RBI पॉलिसी से थोड़ी निराशा हुई है। लेकिन बाजार का एक्शन उतना बुरा नहीं है। निफ्टी अभी भी सीरीज का निचला स्तर बचाने में कामयाब रहा है

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 3:12 PM
अनुज सिंघल ने कहा कि ये बाजार बिल्कुल खून चूसने वाला है। इस बाजार में आप दोनों तरफ पैसा खोएंगे। इस बाजार में पैसे बचाने पर फोकस रखिये

Trading plan : RBI पॉलिसी के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिला है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 60 प्वाइंट सुधरकर 24600 के पास दिख रहा है। बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा रिकवर होकर हरे निशान में आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सुधार देखने को मिल रहा है। ट्रंप के भारत पर जल्दी ही भारी टैरिफ लगाने की आशंका से फार्मा और IT में बिकवाली कायम है। दोनों इंडेक्स डेढ़ फीसदी फिसले हैं। IT में परिस्टेंट, टाटा टेक और कोफोर्ज दो से तीन परसेंट फिसले है। वहीं सरकारी बैंकों और चुनिंदा FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

वीकली ऑप्शंस पर लगाम से SEBI का इनकार सामने आया है। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने इस तरह की खबरों को अटकल बताया है। सेबी चेयरमैन के बयान के बाद BSE में निचले स्तरों से करीब 5 फीसदी की रिकवरी आई है।

बजाज ऑटो ने अनुमान के मुताबिक नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी की आय और मुनाफे में 5.5 फीसदी का उछाल दिखा है। मार्जिन में हल्का दबाव दिखा है। उधर डिवीज लैब के नतीजे हर पैमाने पर अनुमान से कमजोर रहे। शेयर चार परसेंट लुढ़का है।

कल निफ्टी की कंपनी टाइटन के नतीजे आएंगे। टाइटन का मुनाफा 43 फीसदी बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। वहीं गोदरेज कंज्यूमर, कमिंस और HPCL समेत वायदा की 13 कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा।

NSDL की अच्छी लिस्टिंग देखने को मिली है। 800 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE पर इसकी लिस्टिंग 880 रुपए प्रति शेयर पर हुई है। उधर श्री लोटस डेवलपर्स की शानदार एंट्री हुई है। ये करीब 20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है।


अब क्या हो रणनीति

ऐसे में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी आज 100 प्वाइंट के दायरे में रहा है। निफ्टी 24,550-24,650 की रेंज में घूमता रहा। RBI पॉलिसी से थोड़ी निराशा हुई है। लेकिन बाजार का एक्शन उतना बुरा नहीं है। निफ्टी अभी भी सीरीज का निचला स्तर बचाने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी में आज अच्छी outperformance देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर फिसले हैं।

बाजार में अब क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि ये बाजार बिल्कुल खून चूसने वाला है। इस बाजार में आप दोनों तरफ पैसा खोएंगे। इस बाजार में पैसे बचाने पर फोकस रखिये। जरूरी नहीं होता कि बाजार की हर चाल पकड़ी जाए। बाजार भीतर से काफी कमजोर है। ट्रंप की भी तलवार लटकी हुई है। कल सुबह तक शायद कोई एलान हो जाए। निफ्टी और बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,550 पर सपोर्ट और 24,650-24,700 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 55,200-55,400 पर सपोर्ट और 55,600-55,800 पर रेजिस्टेंस है।

Berger Paints share price : मिले-जुले नतीजों के बावजूद इंट्राडे में 2% से ज्यादा भागे बर्जर पेंट्स के शेयर, मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

कल के लिए क्या हो रणनीति?

कल के लिए रणनीति पर बात करते हए अनुज ने कहा कि कोई भी पोजीशन घर लेकर नहीं जाएं। ये बहुत मुश्किल और थकाने वाला बाजार है। हम नहीं जानते ट्रंप आगे क्या करेंगे। कल एक्सपायरी भी है, सुबह ही नई रणनीति बनाएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।