Nifty trading plan : निफ्टी अब फ्री फॉल की हालत में, ये बाजार बिलकुल भी ट्रेड करने लायक नहीं - अनुज सिंघल

Market trend: डिफेंस, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और हेल्थ केयर शेयरों में खरीदारी है। साढ़े तीन परसेंट से ज्यादा तेजी के साथ ल्यूपिन और फोर्टिस वायदा के टॉप गेनर बने हैं। अदानी ग्रुप शेयरों में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली है

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 54,800 पर पहला सपोर्ट और इसके नीचे 54,500 पर अगला बड़ा सपोर्ट है

Trading plan : भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ से मार्केट का मूड बिगड़ गया है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट गिरकर 24400 के नीचे फिसल गया है। RIL, ICICI BANK, भारती और इन्फोसिस ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में जोरदार बिकवाली है। ट्रंप को PM मोदी का करारा जवाब मिला है। पीएम ने कहा है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। उन्होंने किसान, मछुआरों और पशुपालकों को देश की नींव बताया है।

डिफेंस, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और हेल्थ केयर शेयरों में खरीदारी है। साढ़े तीन परसेंट से ज्यादा तेजी के साथ ल्यूपिन और फोर्टिस वायदा के टॉप गेनर बने हैं। अदानी ग्रुप शेयरों में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली है।

अदानी एंटप्राइजेज, अदानी ग्रीन, अदानी पोर्ट 4 से 5 फीसदी तक टूटे हैं। ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी दबाव है। बेहतर नतीजों और मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंट्री से हीरो मोटो टॉप गियर में है। शेयर करीब तीन फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं कमजोर Q1 नतीजों से BHEL 7 फीसदी टूट गया है।


ऐसे में बाजार की आज की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग ऑडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी सीरीज का निचला स्तर तोड़ने के बाद 200 प्वाइंट और फिसला है। इसके लिए अब अगला अहम सपोर्ट 200 DMA यानी 24,100 पर है। PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया से तनाव बढ़ने के संकेत हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी दिखी है। बुलिश कॉनकॉल के बाद हीरो मोटो में उछाल देखने को मिला है।

बाजार: आगे क्या?

बाजार अब मंदी के दौर की ओर बढ़ रहा है। अभी भी अगले 20 दिनों में ट्रेड डील होने की उम्मीद है। लेकिन बाजार में अब काफी अनिश्चितता है। अर्निंग सीजन से एक और निराशा मिली है। FIIs शॉर्ट्स में पैसा बना रहे हैं।

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी अब फ्री फॉल की हालत में है। बड़ा सपोर्ट अब सिर्फ 24,100 (200 DMA) पर है। इसके पहले अगर शॉर्ट करने वाले मुनाफा बुक करें तो बाजार में तेजी संभव हैं। बैंक निफ्टी पर अपनी स्ट्रैटेजी बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 54,800 पर पहला सपोर्ट और इसके नीचे 54,500 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। वहीं, रेजिस्टेंस 55,200 और 55,500 पर है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिघल की सलाह है कि कोई भी इंडेक्स पोजीशन घर लेकर जाने से बचें। ये बाजार बिलकुल ट्रेड करने लायक नहीं है। कोई भी ऐसे इंट्राडे मूव का अंदाजा नहीं लगा सकता। स्टॉक स्पेसिफिक रहें और स्ट्रैंथ पर फोकस करें।

 

ट्रंप का टैरिफ टैंट्रम भारत और रूस दोनों को एक साथ साधने की कोशिश, नहीं होगा कोई खास असर - प्रशांत खेमका

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।