Nifty-Bank nifty trend : जब तक निफ्टी 25,400-25,450 के बैंड को फिर से हासिल नहीं कर लेता,तब तक इसमें और गिरावट का खतरा बना हुआ है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,800 के पास है। उसके बाद शॉर्ट टर्म में अगला बड़ा सपोर्ट 24,600 पर है। मोमेंटम इंडिकेटर्स कमजोर बने हुए हैं, वीकली RSI 45 के आसपास घूम रहा है, जो अप्रैल 2025 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। इसके साथ ही यह अपने 9-हफ्ते के एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। ये सब निफ्टी में लगातार बने गिरावट के मोमेंटम के संकेत हैं। ये बातें एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं।
