Market trend : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद, 16 जनवरी को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 25700 के आसपास कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 154.42 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 83,537.13 पर और निफ्टी 20.65 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 25,686.25 पर दिख रहा है। लगभग 1403 शेयरों में तेज़ी आई है। 1070 शेयरों में गिरावट आई है और 259 शेयर अपरिवर्तित नजर आ रहे हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, M&M, ग्रासिम इंडस्ट्रीज निफ्टी पर टॉप गेनर हैं। जबकि, सिप्ला, HDFC लाइफ, ONGC,अपोलो हॉस्पिटल्स और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप लूज़र हैं।
