Nifty trend : बाजार के लिए आज की क्लोजिंग काफी अहम, 26100 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर एक-तरफा तेजी की उम्मीद

Market view : बाजार में आज अच्छी रिकवरी दिखी है। पहली गिरावट में खरीदारी करने वालों को बाजार ने रिवॉर्ड दिया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने स्टॉप लॉस का सम्मान किया है। अब बैंक निफ्टी पहले रजिस्टेंस के जोन में है। मार्केट ब्रेथ में भी अच्छी रिकवरी दिख रही है

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : निफ्टी बैंक में 59,000 के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। इसका रजिस्टेंस जोन 59,500-59,700 है

Trading plan : गैपडाउन के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 125 अंक से ज्यादा सुधरकर 26000 के ऊपर आ गय़ा है। ITC, HUL, INFOSYS और SBI ने बाजार में जोश भरा है। बैंकिंग शेयरों ने भी कमाल दिखाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 अंक रिकवर होकर हरे निशान में आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सुधार देखने को मिल रहा है। FMCG शेयरों में आज अच्छी खरीदारी है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी रौनक है। लेकिन ऑटो और कैपिटल मार्केट शेयरों पर दबाव है। BSE और HDFC AMC वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

नवंबर ट्रेड डेफिसिट के अच्छे आंकड़े से रुपए में रिकॉर्ड निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली है। व्यापार घाटा 29 से 30 अरब डॉलर के अनुमान के मुकाबले 24 अरब डॉलर रहा है। विदेशी फंड्स की डॉलर की डिमांड के चलते एक डॉलर का भाव 90 रुपये 79 पैसे तक फिसलने के बाद नीचे से संभला है।

बाजार: अच्छी रिकवरी


सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज अच्छी रिकवरी दिखी है। पहली गिरावट में खरीदारी करने वालों को बाजार ने रिवॉर्ड दिया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने स्टॉप लॉस का सम्मान किया है। अब बैंक निफ्टी पहले रजिस्टेंस के जोन में है। मार्केट ब्रेथ में भी अच्छी रिकवरी दिख रही है। सुबह की सलाह OMCs में अच्छी तेजी रही है। CNBC-आवाज़ का BIG STOCK, इंटरग्लोब आज निफ्टी का टॉप गेनर रहा है। वहीं, CNBC-आवाज़ के स्पॉटलाइट स्टॉक श्रीराम फाइनेंस में भी अच्छी तेजी रही है।

बाजार: अब क्या?

 अनुज सिंघल का मानना है कि बाजार के लिए आज की क्लोजिंग काफी अहम रहेगी। अगर आज तेजी पर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव होगा, और अगर 26,100 के ऊपर क्लोज मिला तो एक-तरफा तेजी आएगी। लेकिन अगर दिन के निचले स्तरों की ओर फिर बढ़े तो निगेटिव होगा। अभी भी बाजार में दोनों तरफ के मौके हैं। इंडेक्स से बेहतर है शेयरों पर फोकस किया जाए।

ONGC का शेयर 3% गिरकर 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, एक्सिस कैपिटल ने 'सेल' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर  अनुज सिंघल की रणनीति

निफ्टी में आज का निचला स्तर अब नया स्टॉप लॉस होना चाहिए। 25,900 के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग सौदों में बने रहें। अगर निफ्टी 26,100 के पार निकले तो पोजिशन जोड़ें। अगर निफ्टी 26,100 पार हुआ तो और कवरिंग आएगी। वहीं, निफ्टी बैंक में 59,000 के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। इसका रजिस्टेंस जोन 59,500-59,700 है। अगर 59,700 के ऊपर निकले तो नया शिखर संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।