Get App

Nifty अगले ​5 साल में दोगुना होकर पहुंचेगा 50000 के मार्क पर, एग्जिट पोल के बाद विदेशी निवेशकों की तुरंत वापसी की उम्मीद

हालांकि कुछ विदेशी निवेशक 4 जून को वास्तविक नतीजे आने तक इंतजार कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स को 3 और 4 जून को बाजार में बड़ी रैली आने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते में शेयर बाजार में जो भी करेक्शन हुआ है, वह एक दिन में ही खत्म हो जाएगा। हालांकि इस बीच निवेशकों को सावधानी बरतने और विवेकपूर्ण खरीदारी करने की भी सलाह दी गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 02, 2024 पर 4:06 PM
Nifty अगले ​5 साल में दोगुना होकर पहुंचेगा 50000 के मार्क पर, एग्जिट पोल के बाद विदेशी निवेशकों की तुरंत वापसी की उम्मीद
News18 Exit Poll के अनुसार, NDA गठबंधन को लगभग 355-370 सीटें मिलने की उम्मीद है।

अगले 5 वर्षों में निफ्टी 50,000 तक पहुंच जाएगा। यह मौजूदा स्थिति के दोगुने से भी ज्यादा है। यह बात व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के फाउंडर प्रशांत खेमका ने कही है। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की मजबूत जीत के संकेत हैं। खेमका को उम्मीद है कि जो विदेशी निवेशक अब तक किनारे पर रहकर स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब तुरंत बाजार में लौटना शुरू कर देंगे।

News18 Exit Poll के अनुसार, NDA गठबंधन को लगभग 355-370 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि भाजपा को लगभग 305-315 सीटें मिल सकती हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ब्लॉक को 125-140 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को 62 से 72 सीटें मिल सकती हैं।

कुछ विदेशी निवेशक वास्तविक नतीजों का कर सकते हैं इंतजार

खेमका के मुताबिक, हालांकि कुछ विदेशी निवेशक 4 जून को वास्तविक नतीजे आने तक इंतजार कर सकते हैं। लेकिन उम्मीद है कि कई 3 जून को ही वापसी कर लें। खेमका को उम्मीद है कि 3 जून को बाजार खुलने पर 2% से 5% के बीच बढ़त देखी जाएगी और यह पूरे दिन जारी रहेगी। स्मॉल कैप और मिड-कैप के इस रेंज से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें