आज के कारोबार में निफ्टी ने 16000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया। 2021 में अब तक निफ्टी में हमें 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी ने अपनी 1000 अंकों की यात्रा पूरी करने में करीब 6 महीने लगाए हैं।

आज के कारोबार में निफ्टी ने 16000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया। 2021 में अब तक निफ्टी में हमें 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी ने अपनी 1000 अंकों की यात्रा पूरी करने में करीब 6 महीने लगाए हैं।
निफ्टी ने 15000 का स्तर पहली पार 5 फरवरी को छुआ था। तब से जून से अब तक इसने कई बार 16000 का स्तर तोड़ने की कोशिश की लेकिन यह बार इस लेवल के करीब पहुंच कर यूटर्न ले लेता था। निफ्टी को 15900-16000 के स्तर पर भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा लेकिन आज इसने इस लेवल को पार करने में सफलता हासिल कर ली।
निफ्टी के 1000 अंकों की यात्रा के दौरान निफ्टी 500 में करीब 29 शेयर ऐसे रहे है जिनमें 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इनमें JSW Energy, Shree Renuka, Praj Industries, Lux Industries, Adani Total Gas, CDSL, KPIT Technologies और SAIL जैसे शेयरों के नाम शामिल हैं।
निफ्टी अपने अहम लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है जो इस बात का संकेत है कि इसमें अपवर्ड मोमेंटम कायम है और 16000 के ऊपर के आज के ब्रेकआउट के बाद इसमें और बढ़ोतरी आती दिख सकती है।
FYERS के Abhishek Chinchalkar का कहना है कि डेली टाईम फ्रेम पर टेक्निकल इंडीकेटर्स निफ्टी में तेजी के संकेत दे रहे है लेकिन 16000 के स्तर पर हमें काफी नजदीकी से नजर रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी इस लेवल पर मजबूती से कायम रहता है तो अगले कुछ सेशन में हमें 16300-16400 का लेवल देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15700 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
इसी तरह Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 16000 के स्तर पर कायम रहता है तो फिर हमें 16200-16500 का लेवल देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।