Credit Cards

Zerodha के CEO का बड़ा खुलासा, कंपनी के Demat Accounts में मौजूद है इतना बड़ा फंड

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे हैं सेंसेक्स 75000 के भी पार जा चुका है इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लेते हुए नितिन कामथ ने बताया है कि Zerodha के ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में कितनी संपत्ति है।

अपडेटेड Apr 10, 2024 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement
Zerodha के Demat Accounts में कितनी संपत्ति मौजूद है, इसकी जानकारी खुद CEO ने दी है।

Share Market: कोविड के बाद भारतीय शेयर बाजार में काफी इजाफा देखने को मिला है। इस बीच Zerodha के CEO नितिन कामथ ने कोविड-19 महामारी के बाद भारतीय शेयर बाजारों के उल्लेखनीय विस्तार पर आश्चर्य व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि Zerodha पर मौजूद डीमैट अकाउंट में कितने करोड़ की संपत्ति मौजूद है।

इतने करोड़ की संपत्ति

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 75000 के भी पार जा चुका है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लेते हुए नितिन कामथ ने बताया कि Zerodha के ग्राहक अब सामूहिक रूप से अपने डीमैट खातों में 4.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति बनाए हुए हैं।


डीमैट अकाउंट खुलवा रहे लोग

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग लगातार डीमैट अकाउंट खुलवा रहे हैं। अकाउंट खोलने में लगातार वृद्धि वित्तीय बाजारों में निवेशकों की बढ़ती रुचि और भागीदारी का संकेत है। साथ ही, विभिन्न आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (IPO) की सफलता ने नए निवेशकों को बाजार में आकर्षित किया है।

खातों की संख्या

वित्तीय वर्ष 2024 में भारत में 3.7 करोड़ डीमैट खाते रजिस्टर किए गए, औसतन 30 लाख से अधिक खाते हर महीने खोले गए। दोनों प्रमुख डिपॉजिटरी सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के साथ खोले गए डीमैट खातों की संख्या में साल-दर-साल 11.9% की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष के 11.45 करोड़ की तुलना में कुल संख्या 15.14 करोड़ तक पहुंच गई।

इतने जोड़े खाते

वित्तीय वर्ष 2022-23 में, 2.5 करोड़ डीमैट खाते जुड़े, जिनका मासिक औसत 20 लाख से अधिक था। FY22 में यह संख्या नौ करोड़ थी। इसने वित्त वर्ष 2021 में 5.5 करोड़ खातों की तुलना में शानदार वृद्धि दर्ज की। वित्त वर्ष 2014 में 2.2 करोड़ डीमैट खाते थे और बाद के वर्षों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है।

डिस्क्लेमर: यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।