Get App

यह NBFC स्टॉक तीन दिन में 35% भागा, Morgan Stanley द्वारा स्टेक खरीदने के बाद जमकर हो रही खरीदारी

मंगलवार को हुई ब्लॉक डील के बाद Niyogin Fintech के शेयर चर्चा में हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलवार को ब्लॉक डील में कंपनी के 6.71 लाख शेयर खरीदे, जो कुल इक्विटी का लगभग 0.7% है। इस लेन-देन में थिंक इंडिया ऑपरच्युनिटीज मास्टर फंड एलपी सेलर था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 11:34 PM
यह NBFC स्टॉक तीन दिन में 35% भागा, Morgan Stanley द्वारा स्टेक खरीदने के बाद जमकर हो रही खरीदारी
NBFC कंपनी नियोजेन फिनटेक (Niyogin Fintech) के शेयरों में आज 27 नवंबर को करीब 18 फीसदी से अधिक की मजबूत रैली देखी गई।

NBFC कंपनी नियोजेन फिनटेक (Niyogin Fintech) के शेयरों में आज 27 नवंबर को करीब 18 फीसदी से अधिक की मजबूत रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 11.78 फीसदी की बढ़त के साथ 69.53 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। यह लगातार तीसरा दिन है जब कंपनी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान यह स्टॉक करीब 35 फीसदी भाग चुका है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 661.62 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 97.99 रुपये और 52- वीक लो 45 रुपये है।

Niyogin Fintech के शेयरों में ब्लॉक डील

दरअसल, मंगलवार को हुई ब्लॉक डील के बाद नियोजेन फिनटेक के शेयर चर्चा में हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलवार को ब्लॉक डील में कंपनी के 6.71 लाख शेयर खरीदे, जो कुल इक्विटी का लगभग 0.7% है। इस लेन-देन में थिंक इंडिया ऑपरच्युनिटीज मास्टर फंड एलपी सेलर था। थिंक इंडिया ऑपरच्युनिटीज नियोजेन फिनटेक में सबसे बड़े पब्लिक शेयरहोल्डर्स में से एक है, जिसकी सितंबर तिमाही के अंत में लगभग 9.2 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Niyogin Fintech में दिग्गज निवेशकों ने भी किया है निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें