Q4 Results: सरकारी कंपनी का तीन गुना बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड देने का भी ऐलान

Q4 Results: सरकारी माइनिंग और पावर कंपनी का मार्च तिमाही मुनाफा करीब तीन गुना बढ़ गया है। कंपनी की आय और EBITDA में भी जोरदार उछाल आया। साथ ही कंपनी ने फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया और रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार पर फोकस बढ़ाने की बात कही है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 13, 2026 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
NLC के बोर्ड ने FY26 के लिए 2.5% यानी 0.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

Q4 Results: सरकारी माइनिंग और पावर कंपनी NLC India Limited का मार्च तिमाही प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब तीन गुना बढ़कर 1,394 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 482 करोड़ रुपये था। इसका मतलब कि मुनाफा लगभग 189% बढ़ा है।

कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 31.5% बढ़कर 5,042.5 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,836 करोड़ रुपये थी।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी जोरदार सुधार


NLC India का ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी इस तिमाही में काफी बेहतर रहा। कंपनी का EBITDA बढ़कर 1,774.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 861.4 करोड़ रुपये था।

वहीं EBITDA मार्जिन 22.5% से बढ़कर 35.2% पर पहुंच गया, जिससे कंपनी की ऑपरेटिंग मजबूती साफ दिखाई दी।

रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार पर बढ़ा फोकस

NLC India पिछले कुछ समय से रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार पर तेजी से फोकस बढ़ा रही है। जनवरी में कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी NLC India Renewables Ltd (NIRL) की लिस्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

कंपनी NIRL में 25% तक हिस्सेदारी एक या उससे ज्यादा चरणों में बेच सकती है। इसके अलावा NLC India ने ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए NIRL में 66.6 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना भी बनाई है।

डिविडेंड का भी किया ऐलान

NLC के बोर्ड ने FY26 के लिए 2.5% यानी 0.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। कंपनी ने कहा कि रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड भुगतान की तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी। इससे पहले कंपनी FY26 के लिए 3.60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान भी कर चुकी है।

नतीजों के ऐलान से पहले बुधवार को NLC India Limited का शेयर NSE पर 6.13% बढ़कर 327 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।