Upcoming IPO: सरकारी कंपनी अपनी रिन्यूएबल एनर्जी सब्सिडियरी का IPO लाएगी, ₹4000 करोड़ जुटाने का प्लान

Upcoming IPO: सरकारी कंपनी NLC India अपनी ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी का IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी की योजना ₹4,000 करोड़ जुटाने की है। सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट्स के विस्तार के बीच निवेशकों की नजर इस आगामी IPO पर रहेगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NLC India Renewables Limited (NIRL), NLC India की ग्रीन एनर्जी कंपनी है।

Upcoming IPO: सरकारी कंपनी NLC India अपनी रिन्यूएबल एनर्जी सब्सिडियरी NLC India Renewables Limited (NIRL) का IPO लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए NLC India अपनी सब्सिडियरी के 10 करोड़ तक शेयर बेच सकती है। इन शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 है।

कंपनी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयर बेचेगी। इसके लिए SEBI के नियमों और दूसरी जरूरी मंजूरियों का पालन करना होगा। NLC India के बोर्ड ने 12 जनवरी को NIRL की लिस्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। कंपनी एक या कई चरणों में 25% तक हिस्सेदारी बेच सकती है।

IPO से ₹4,000 करोड़ जुटाने की योजना


NLC India ने जुलाई 2025 में बताया था कि NIRL का IPO वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में आ सकता है। कंपनी इस IPO से करीब ₹4,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इस रकम का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने में किया जाएगा।

NLC India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली ने जुलाई 2025 में PTI को बताया था कि कंपनी 2030 तक अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 1.4 GW से बढ़ाकर 10 GW करना चाहती है।

कंपनी वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में SEBI के पास IPO से जुड़े दस्तावेज यानी DRHP दाखिल करने की तैयारी में थी। इसके लिए मार्च 2026 तक कानूनी और वित्तीय जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा गया था।

2030 तक 10 GW का लक्ष्य पार करने की तैयारी

NLC India अब 2030 तक 10 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य पार करना चाहती है। कंपनी के पास 8 GW से ज्यादा क्षमता की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। कंपनी को 2026 में करीब 600 MW नई क्षमता जोड़ने की उम्मीद है।

NLC India की सब्सिडियरी का बिजनेस

NLC India Renewables Limited (NIRL), NLC India की ग्रीन एनर्जी कंपनी है। इसका काम सोलर और विंड पावर से बिजली बनाना है। कंपनी गुजरात के खावड़ा में 600 MW और राजस्थान के पूगल में 810 MW का सोलर प्रोजेक्ट चला रही है।

इसके अलावा, कंपनी तमिलनाडु में बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। NIRL को SJVN से 200 MW का विंड प्रोजेक्ट और NTPC से 450 MW का विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट भी मिला है। कंपनी का फोकस रिन्यूएबल एनर्जी का कारोबार बढ़ाने पर है।

Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा डबल, डिविडेंड का भी ऐलान; रॉकेट बना स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।