Get App

Upcoming IPO: सरकारी कंपनी अपनी रिन्यूएबल एनर्जी सब्सिडियरी का IPO लाएगी, ₹4000 करोड़ जुटाने का प्लान

Upcoming IPO: सरकारी कंपनी NLC India अपनी ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी का IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी की योजना ₹4,000 करोड़ जुटाने की है। सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट्स के विस्तार के बीच निवेशकों की नजर इस आगामी IPO पर रहेगी। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 6:17 PM
Upcoming IPO: सरकारी कंपनी अपनी रिन्यूएबल एनर्जी सब्सिडियरी का IPO लाएगी, ₹4000 करोड़ जुटाने का प्लान
NLC India Renewables Limited (NIRL), NLC India की ग्रीन एनर्जी कंपनी है।

Upcoming IPO: सरकारी कंपनी NLC India अपनी रिन्यूएबल एनर्जी सब्सिडियरी NLC India Renewables Limited (NIRL) का IPO लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए NLC India अपनी सब्सिडियरी के 10 करोड़ तक शेयर बेच सकती है। इन शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 है।

कंपनी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयर बेचेगी। इसके लिए SEBI के नियमों और दूसरी जरूरी मंजूरियों का पालन करना होगा। NLC India के बोर्ड ने 12 जनवरी को NIRL की लिस्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। कंपनी एक या कई चरणों में 25% तक हिस्सेदारी बेच सकती है।

IPO से ₹4,000 करोड़ जुटाने की योजना

NLC India ने जुलाई 2025 में बताया था कि NIRL का IPO वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में आ सकता है। कंपनी इस IPO से करीब ₹4,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इस रकम का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें