NMDC के बोर्ड ने स्टील कारोबार अलग करने को मंजूरी दी। इसके अनुसार 1:1 के हिसाब से Demerger होगा। इस फैसले से ब्रोकरेज BULLISH हुए हैं। उन्होंने इसके बाद 35 से 50 रुपए की Value Unlock होने की उम्मीद जताई है। 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे शेयर में इस फैसले के बाद जोरदार तेजी दिख सकती है।
बोर्ड द्वारा स्टील कारोबार अलग करने पर ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि स्टील कारोबार का डीमर्जर कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगा। डीमर्जर से स्टील प्लांट से नुकसान का दबाव घटेगा। इस समय मौजूदा 210 रुपये के लक्ष्य में 36 रुपये प्रति शेयर NISP का हिस्सा है। वहीं डीमर्जर से आयरन ओर कारोबार में वैल्यू अनलॉकिंग संभव है।
EDELWEISS ने NMDC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 215 रुपये तय किया है।
JP MORGAN ने NMDC पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 210 रुपये तय किया है।
CITI ने NMDC पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य प्रति शेयर 195 रुपये तय किया है।