Get App

NMDC, KIMS Hospital और GMDC में जारी रहेगी तेजी, सुदीप शाह ने दी निवेश की सलाह

सुदीप शाह एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड हैं। उनका मानना है कि एफआईआई लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो फिसलकर सिर्फ 15 फीसदी रह गया है। जब कभी एफआईआई का लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो 15 से नीचे जाता है तो मार्केट में सीमित गिरावट देखने को मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2025 पर 5:22 PM
NMDC, KIMS Hospital और GMDC में जारी रहेगी तेजी, सुदीप शाह ने दी निवेश की सलाह
नजरें सोमवार यानी 21 जुलाई के सेशन पर टिकी हैं। इसकी वजह यह है कि हफ्ते के अंत में कई दिग्गज कंपनियों ने जून तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान किया है। नतीजों का असर 21 जुलाई को इन कंपनियों के शेयरों पर दिखेगा।

अगर आपको मार्केट में गिरावट बढ़ने का डर सता रहा है तो आपको सुदीप शाह की बातों पर गौर करने की जरूरत है। शाह एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड हैं। उनका मानना है कि एफआईआई लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो फिसलकर सिर्फ 15 फीसदी रह गया है। जब कभी एफआईआई का लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो 15 से नीचे जाता है तो मार्केट में सीमित गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी के डेटा से ऐसा लगता है कि एफआईआई का टोन बेयरिश है।

इन शेयरों में जारी रहेगी तेजी

शाह का मानना है कि NMDC, KIMS Hospital और GMDC में तेजी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हाल में इन शेयरों में तेजी दिखी है, जिसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। खासकर KIMS Hospital और GMDC के मोमेंटम इंडिकेटर्स ओवरबॉट जोन में नहीं हैं। उन्होंने कहा क निफ्टी 50 की क्लोजिंग लगातार तीसरे हफ्ते लाल निशान में हुई है। यह मार्केट में बेयरिश सेंटिमेंट का संकेत है। वीकली चार्ट पर इसने बेयरिश कैंडल बनाया है, जिसका स्ट्रक्चर लोअर हाई और लोअर लो है। यह डाउनवॉर्ड मोमेंटम का संकेत है।

मार्केट में बेयरिश टोन जारी रहने के संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें