Get App

NMDC Q2 Results: हर शेयर के बदले मिलेंगे दो फ्री शेयर, सितंबर तिमाही में 18% बढ़ा नेट प्रॉफिट

NMDC Q2: एनएमडीसी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 18.1 फीसदी बढ़कर 1211.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे ₹1026 करोड़ का मुनाफा हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2024 पर 6:53 PM
NMDC Q2 Results: हर शेयर के बदले मिलेंगे दो फ्री शेयर, सितंबर तिमाही में 18% बढ़ा नेट प्रॉफिट
NMDC Shares: एनएमडीसी लिमिटेड ने आज 11 नवंबर को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है।

NMDC Q2 Results: सरकारी कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने आज 11 नवंबर को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को रखे गए हर एक शेयर के बदले दो फ्री शेयर जारी करेगी। NMDC ने इसके साथ ही आज FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की भी घोषणा की। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.15 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 232.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 68268 करोड़ रुपये है।

16 साल बाद बोनस शेयर को मंजूरी

यह पिछले 16 सालों में पहला मौका है जब कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लिया है। इसके पहले कंपनी ने अंतिम बार 2008 में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी किया था। तब कंपनी ने प्रत्येक एक शेयर के बदले 2 बोनस शेयर जारी किए थे। एनएमडीसी ने 2016, 2019 और 2020 में अपने इक्विटी शेयरों का बायबैक किया है।

NMDC के तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें