जियो पॉलिटिकल इश्यू से ज्यादा दिक्कत नहीं, एक्सपोर्ट के लगातार बढ़ने की उम्मीद - राजेश जेजुरिकर, ED & CEO, M&M

M&M के ED & CEO राजेश जेजुरिकर ने कहा कि दुनिया भर में जियो पॉलिटिकल इश्यू चलते रहेंगे लेकिन हमें आगे बढ़ना है। वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बीच हमने साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में गाड़ियों की नई लॉन्चिंग की है। वहां से हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जियो पॉलिटिकल उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। हमें अपना एक्सपोर्ट बढ़ाते रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 6:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी की स्कॉर्पियो की जमकर बिक्री हो रही है। इसके साथ ही कंपनी की गाड़ी XUV7OO टॉप 5 में चल रही है। थार खास नौजवानों के लिए है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    लंबे इंतजार के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई Mahindra Thar Roxx से पर्दा उठा दिया है। बुधवार शाम महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई Mahindra Thar Roxx को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया। पांच दरवाजों वाली Thar Roxx के एंट्री लेवल बेस पेट्रोल वेरिएंट (MX1) की शुरुआती कीमत महज 12.99 लाख रुपये तय की गई है। वहीं डीजल मैनुअल वर्जन (MX1) की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने अपनी नई थार रॉक्स के एंट्री लेवल वेरिएंट को भी फीचर लोडेड बनाया है। यानी इसके बेस मॉडल में भी आपको एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स मिलेंगे।

    कंपनी की इस नई लॉन्चिंग पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता कुमार संजय से कंपनी के ED & CEO राजेश जेजुरिकर ने बातचीत में कहा कि कंपनी चाहती है साढ़े बारह लाख के ऊपर की गाड़ियों के सेगमेंट में उनकी ये नई लॉन्च की गई गाड़ी नंबर वन बने।

    EV सेगमेंट पर भी कंपनी का फोकस, जियो पॉलिटिकल इश्यू से ज्यादा दिक्कत नहीं


    जेजुरिकर ने साथ ही कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिकल व्हीकल सेगमेंट पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इस सेगमेंट में भी कंपनी ने अपनी उपस्थिति अच्छी तरह से दर्ज कराने का फैसला किया है।

    एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, सोमवार 19 अगस्त को मार्केट खुलने के बाद इन स्टॉक्स में बनेगा पैसा

    दुनिया में जारी जियो पॉलिटिकल इश्यू की वजह से एक्सपोर्ट पर पड़नेवाले असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जियो पॉलिटिकल इश्यू चलते रहेंगे लेकिन हमें आगे बढ़ना है। हमने साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में गाड़ियों की नई लॉन्चिंग की है। हमें वहां से रिस्पॉन्स भी बढ़िया मिला है। मिडिल ईस्ट में थोड़ी दिक्कत है लेकिन ये उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। हमें उम्मीद है कि हम अपना एक्सपोर्ट बढ़ाते रहेंगे।

    XUV7OO टॉप 5 में, स्कॉर्पियो की भी जमकर बिक्री

    राजेश जेजुरिकर ने आगे कहा कि फोरव्हील ड्राइव थोड़ी मंहगी होगी। Thar Roxx में अलग-अलग वेरिएंट होगा। लोअर वेरिएंट में भी फोरव्हील ड्राइव का ऑप्शन दिख रहा है। हमारी 3XO काफी अच्छा कर रही है। स्कॉर्पियो भी जमकर बिक रही है। हमारी गाड़ी XUV7OO टॉप 5 में चल रही है। थार एंट्री सेगमेंट की गाड़ी, खास नौजवानों के लिए है। थार में पावरफुल डीजल इंजन है।

    वहीं नई थार रॉक्स 5-डोर SUV के लॉन्च के बाद आज M&M के शेयर ने सरपट रफ्तार पकड़ी है। इस शेयर में करीब 2.5% का उछाल देखने को मिला। लॉन्च के बाद M&M पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हुए। नोमुरा ने स्टॉक पर 3400 रुपए तो मॉर्गन स्टैनली ने 3300 रुपए से ज्यादा के टारगेट दिये हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।