बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 24450 के पार निकला। निफ्टी बैंक करीब 800 अंक दौड़ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स डेढ़ से 2 परसेंट तक भागे। आज बाजार में IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। आईटी INDEX करीब सवा 2 परसेंट चढ़ा। अमेरिका में मंदी का डर कम होने से रौनक रही। MPHASIS, L&T TECH साढ़े 6% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही बिड़लासॉफ्ट, विप्रो भी 3 से 5% चढ़े। रियल्टी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Wipro
प्रकाश गाबा ने कहा कि कल कमाई के लिए विप्रो के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 516 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 530 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 510 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने कल कमाई करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2957 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2940 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 3000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - REC
मानस जायसवाल ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए आरईसी के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 581 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 569 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - ABB India
राजेश सातपुते ने कल कमाई करने के लिए एबीबी इंडिया के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 7926 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7850 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 8100 से 8200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)