SS Retail IPO Listing: 51% प्रीमियम पर लिस्ट ₹424 का शेयर, आईपीओ को मिला था धांसू रिस्पांस

SS Retail IPO Listing: एसएस रिटेल अलग-अलग ब्रांड के मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेचती है। अब आईपीओ को 107 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद इसके शेयर आज लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 10:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SS Retail IPO Listing: एसएस रिटेल का ₹500 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-18 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

SS Retail IPO Listing: कई ब्रांड्स के मोबाइल-टीवी और एक्सेसरीज बेचने वाली एसएस रिटेल के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 107 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹424 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹639.10 और NSE पर ₹624.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 51% का लिस्टिंग गेन (SS Retail Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹618.00 (SS Retail Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 45.75% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹25 के डिस्काउंट पर मिला है।

SS Retail IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एसएस रिटेल का ₹500 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-18 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 107.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 214.22 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 150.33 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 35.81 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.72 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹360 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹140 करोड़ के 33,01,884 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹12.45 करोड़ दो वित्त वर्षों में नए स्टोर्स के सेटअप में फिट आउट्स के कैपिटल एक्सपेंडिचर, ₹241.35 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों, ₹79.75 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹36.69 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

SS Retail के बारे में

एसएस रिटेल अलग-अलग ब्रांड के मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेचती है। इसका कारोबार महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, गोवा और गुजरात में फैला है। मुख्य रूप से इसका फोकस टियर-2 और टियर-3 शहरों में शहरों के बाहर है। मार्च 2026 तक के आंकड़ों के हिसाब से देश के 215 शहरों में इसके 503 स्टोर्स हैं। कंपनी अपने खुद के और फ्रेंचाइजी के जरिए एसएस मोबाइल, मोबाइल एक्सचेंज वाला और द मोबाइल स्पेस के नाम से प्रोप्रायटरी ब्रांड्स ऑपरेट करती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नए-पुराने मोबाइल फोन, एक्सेसरीज, टीवी, लैपटॉप और टैबलेट्स हैं। इसके अलावा यह मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान, ईएमआई फैसिलिटीज, एंटी-थेफ्ट सॉफ्टवेयर और मोबाइल रिचार्ज सर्विसेज जैसी एंसिलरी सर्विसेज भी ऑफर करती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 49% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹59.28 करोड़ और टोटल इनकम करीब 40% के सीएजीआर से ₹2,352.85 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹162.59 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹159.59 करोड़ पड़े थे।

Hero Motors IPO Listing: 2% डिस्काउंट पर लिस्ट ₹84 का शेयर, हीरो मोटर्स ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश

Jindal Supreme IPO Listing: 31% का लिस्टिंग गेन, 177 गुना आईपीओ भरने के बाद शेयरों का धमाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।